फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah will meeting with BJP workers in Lucknow

54 हजार बूथ कमांडरों को जीत का मंत्र देंगे शाह, राम मंदिर पर भी संदेश घर-घर पहुंचाने की तैयारी

Tue, 29 Jan 2019 11:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will meeting with BJP workers in Lucknow
भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह बुधवार को प्रदेश में भाजपा के 54 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों को बूथ जीतने का मंत्र देंगे। वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए कदम को बूथ अध्यक्षों को जरिए घर घर पहुंचाकर जमीन पर सियासी समीकरण दुरुस्त करने का गुर भी बता सकते हैं। 
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कानपुर के रेलवे ग्राउंड और अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक बूथों पर मतदान होगा। भाजपा ने 1.40 लाख से अधिक बूथों पर अपनी मजबूत टीम खड़ी है। सपा बसपा के गठबंधन की काट के लिए भाजपा ने ‘बूथ जीतो, सीट जीतो’ का नारा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही भाजपा ने अपनी बूथ टीम को सक्रिय करने की तैयारी की है। लोकसभा चुनाव के  एलान से पहले अमित शाह सभी छह क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन कर उन्हें बूथ प्रबंधन और बूथ जीतने के टिप्स देंगे। 

राम मंदिर निर्माण के लिए सर्वोच्च न्यायालय में मोदी सरकार की ओर से दाखिल याचिका के बाद शाह बुधवार को पहली बार कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। अवध क्षेत्र में अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा सीट भी शामिल है। 

माना जा रहा है कि शाह बूथ अध्यक्षों को घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए कदम और कांग्रेस की ओर से लगाई जा रही रुकावटों को बताने का आह्वान कर सकते हैं।

 बूथ अध्यक्षों को मतदान से पहले केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का गुर भी सिखाया जाएगा। मतदान के दिन बूथ पर होने वाली व्यवस्थाओं, बूथ पर सावधानियों, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने, मतदान केंद्र तक लाने सहित अन्य टिप्स दिए जाएंगे। 

कानपुर के सम्मेलन में 10 लोकसभा क्षेत्र के 20881 बूथों के अध्यक्ष शामिल होंगे जबकि अवध क्षेत्र के सम्मेलन 16 लोकसभा क्षेत्र के 33 हजार 370 बूथों के अध्यक्ष आएंगे। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed