अमित शाह का हमला, बोले- सपा के गुंडे खा गए केंद्र के पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के विकास के लिए केंद्र से भेजा पैसा सपा के गुंडे खा गए। आम आदमी को कई केंद्रीय योजना का लाभ इसलिए नहीं मिला क्योंकि विकास की बजाय सपा नेताओं ने कोठियां खड़ी कर लीं। सपा नेताओं ने भूमि कब्जा करने पर ही ध्यान दिया।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के सात दिन में ऐसे लोगों को उलटा लटका कर सही कर दिया जाएगा। प्रदेश में पशुओं के कत्लगाह तत्काल बंद किए जाएंगे।
ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार दोपहर जलालपुर नगर के नरेन्द्रदेव इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
पांच साल में खड़ी हो गईं सपा कार्यकर्ताओं की कोठियां
उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश के विकास के लिए प्रत्येक वर्ष एक लाख करोड़ अतिरिक्त रुपये यूपी को दिए, लेकिन उससे होने वाला विकास कहीं दिख नहीं रहा।
पांच वर्ष में यह जरूर हुआ कि सपा कार्यकर्ताओं की कोठियां खड़ी हो गईं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि टीवी पर दिखने वाले इन शहजादों में से एक से मां परेशान तो दूसरे से बाप।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आखिर बदला क्या है। भाजपा की सरकार बनने पर यूपी को विकास के मामले में देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।
मुख्यमंत्री अखिलेश पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वे अच्छे दिन आने के बारे में सवाल करते फिर रहे हैं। उन्हें 11 मार्च दोपहर तक प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही अच्छे दिन का पता चल जाएगा।