फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah releases no for up ki mann ki baat

यूपी में 'मन की बात' फॉर्मूले से सत्ता हासिल करेगी भाजपा

Sun, 13 Nov 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
amit shah releases no for up ki mann ki baat
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां यूपी के मन की बात अभियान लांच किया। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़े वर्ग के लोगों से उनकी समस्याएं, समाधान और सुझाव की जानकारी लेकर भाजपा उनके लिए अलग से विजन डाक्यूमेंट तैयार करेगी।

विज्ञापन


सभी वर्गों से फीडबैक लेने के लिए शाह ने एलईडी युक्त 75 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के लोग अपने मन की बात मिस्डकॉल, वाट्स एप, एसएमएस, फेसबुक व ट्विटर पर भी बता सकेंगे।
विज्ञापन


अमित शाह ने निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में यूपी के मन की बात अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की समस्याएं जानकर विकास की रूपरेखा बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश का युवा, महिला, किसान, मजलूम और पिछड़े वर्ग के लोग क्या सोचते हैं, इसकी जानकारी के लिए यूपी के मन की बात की परिकल्पना की गई है। प्रदेश के 403 विधानसभा में 1500 स्थानों पर आकांक्षा पेटियां रखी जाएंगी।

मिस कॉल करने पर आएगी कॉल बैक

amit shah releases no for up ki mann ki baat

अपनी समस्या, सुझाव या समाधान पेपर पर लिखकर कोई भी व्यक्ति इन पेटियों में ड्रॉप कर सकता है। जनता को भाजपा से क्या अपेक्षाएं, आकांक्षाएं हैं, इसे वह मिस्ड कॉल देकर भी बता सकते हैं। उन्होंने बताया कि 7505403403 नंबर पर मिस्डकॉल करने के थोड़ी देर बाद बैक कॉल आएगी। इसमें अपनी समस्या या राय को कंप्यूटर पर रिकॉर्ड कराया जा सकता है।

वाट्स एप, एसएमएस, फेसबुक और ट्विटर के जरिए भी अपने मन की बात बताई जा सकती है। मन अपनी बात की वीडियो रिकॉडिंग कराने के लिए प्रदेश भर में 45 दिन तक 75 एलईडी युक्त हाईटेक रथ चलाए जाएंगे। रथ हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगा।

इस पर समस्या, निवारण और सुझाव रिकॉर्ड करने की सुविधा  है। रथों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आकर्षक कटआउट भी रहेगा ताकि लोग इसके साथ सेल्फी ले सकें।

युवा, महिलाओं की होगी डेढ़-डेढ़ हजार सभाएं

amit shah releases no for up ki mann ki baat

शाह ने कहा कि युवाओं व महिलाओं के मन की बात जानने के लिए उनकी डेढ़-डेढ़ हजार सभाएं की जाएंगी। युवाओं के मन की बात के लिए 19 नवंबर से अभियान शुरू होगा। एलईडी रथ कालेजों, विवि कैंप और हास्टलों मेंभी जाएगा। इसी तरह महिलाओंसे वीडियो कांफ्रेंसिंग केमाध्यम से संवाद किया जायेगा। महिला सम्मेलन करकेउनकेसुझाव लिए जाएंगे।

किसान पंचायतें, अलाव सभाएं होंगी
किसानों की राय जानने के लिए उनकी पंचायतें की जाएंगी। उनकी समस्याओं को एलईडी रथ में रिकार्ड किया जाएगा। वे मौखिक और लिखित में भी अपनी बात कह सकते हैं। इसी तरह मजलूमों की समस्‍याओं की जानकारी के लिए अलाव सभाएं की जाएंगी।

डोर-टू-डोर जाएंगी 2000 बाइकर्स
ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस 2000 बाइकर्स लोगों की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए डोर-टू-डोर जाएंगी। लक्ष्य दो करोड़ परिवारों तक पहुंचने का रखा गया है। पूरे अभियान से 20 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी।

खत्म करेंगे परिवारवाद, जातिवाद, वोट बैंक की राजनीति

amit shah releases no for up ki mann ki baat

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास और राजनीति को नई दिशा देने के लिए यूपी के चुनाव महत्वपूर्ण हैं। यूपी की 22 करोड़ आबादी का विकास हुए बगैर देश का विकास नहीं हो सकता।

देश की डबल डिजिट ग्रोथ के लिए यूपी में भी यही विकास दर जरूरी है। भाजपा परिवारवाद, जातिवाद और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठ कर समावेशी विकास करेगी।

सभी वर्गों की समस्याएँ जानने के बाद प्रदेश की अगली भाजपा सरकार के लिए विकास का एजेंडा बनाएंगे। आने वाली सरकार को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होगी कि उसे क्या करना है।

मन की बात जानने के लिए 1500 कालेजों में युवाओं की सभाएं की जाएंगी। इसकी शुरूआत 19 नवंबर से होगी। एलईडी रथ कैंपस और हॉस्टलों में भी जाएगा। एलईडी युक्त 75 हाईटेक रथों को जिलों के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed