{"_id":"a36824ef8e46132bce30b577917dbba4","slug":"amit-shah-narendra-modi-salman-khursheed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के कूड़ेदान हैं अमित शाह: खुर्शीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के कूड़ेदान हैं अमित शाह: खुर्शीद
टीम डिजिटल/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 23 Nov 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगा और स्टिंग आपरेशन पर विदेश मंत्री ने भाजपा पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अमित शाह नरेंद्र मोदी के कूड़ादान हैं।
विज्ञापन
खुर्शीद ने कहा कि जब कूड़ादान भर जाता है, तो उसमें से कूड़ा गिरने लगता है। यह बात भाजपा को भी समझ में आ जानी चाहिए।
विदेश मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अमित शाह का नाम ‘अमित शाह कूड़ादान’ होना चाहिए। भाजपा सारे मामले उन पर मढ़ देती है। अब कूड़ा बिखरने लगा है। इससे अमित और भाजपा की असलियत भी खुलने लगी है।
भारतीय फौजों के साझा अभ्यास के संबंध में उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारे सामरिक संबंध बने हैं। वक्त आने पर दोनों देशों की फौजें एक-दूसरे का सहयोग कर सकेंगी।
विज्ञापन
फर्रूखाबाद में पांच साल में कराए गए विकास के मुद्दे पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि फर्रुखाबाद के विकास से मैं संतुष्ट नहीं हूं लेकिन इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने कहा कि सर्दी में कालिंदी एक्सप्रेस एक माह के लिए बंद कर दी जाती थी। फर्रुखाबाद की जनता ने इसको लेकर कई बार आवाज भी उठाई। जनता की आवाज को उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया। इस बार सर्दी में ट्रेन बंद नहीं होगी।
विवादित कंबल प्रकरण पर उन्होंने कहा कि सूची के अनुसार वितरण करवाया जाएगा। मुजफ्फरनगर में एक वर्ग को लाभ दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर चीज में दखल नहीं दे सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार के मांगने पर केंद्र सरकार मदद देगी।