{"_id":"59dc7e094f1c1b76678b4f8c","slug":"amit-shah-launches-development-schemes-in-amethi-with-smriti-irani-and-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video:शाह बोले- राहुल 3 साल का हिसाब मांगते हैं, अमेठी उनसे 3 पीढ़ियों का जवाब मांग रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video:शाह बोले- राहुल 3 साल का हिसाब मांगते हैं, अमेठी उनसे 3 पीढ़ियों का जवाब मांग रही है
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल के गढ़ अमेठी में तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं, मोदी जी के तीन साल का हिसाब मांगते हो, अमेठी आपकी तीन पीढ़ियों का जवाब मांगती है।
बता दें कि अमित शाह यहां कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे हैं। उनके साथ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं।
शाह ने कहा कि अमेठी की जनता का हृदय से धन्यवाद करने के लिए यहां पर उपस्थित हुआ हूं। बोले जीता हुआ प्रत्याशी तो कभी न आए, लेकिन हारा हुआ प्रत्याशी अमेठी को गले लगा ले। यहीं वजह है कि पांच में से चार सीटें बीजेपी जीती है।

'इस देश में विकास के 2 मॉडल- एक गांधी दूसरा मोदी मॉडल'
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
अमेठी नेहरू गांधी का गृह क्षेत्र है। मैं पूछना चाहता हूं, जब तक बीजेपी की सरकार नहीं आई तब तक अमेठी के विकास के लिए कुछ हुआ है?
कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी से पूंछना चाहता हूं, तीन पीढ़ियों तक अमेठी की जनता ने वोट दिया, आप हमारे तीन साल का हिसाब मांगते हो, ये अमेठी की जनता तीन पीढ़ी का हिसाब मांगती है।
राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहता हूं कि राहुल जी आप बताइए इतने साल से आप सांसद हैं, अब तक अमेठी में कलेक्टर ऑफिस क्यों नहीं बना? गरीबों को आवास क्यों नहीं मिले? टीवी अस्पताल क्यों नहीं बना? आकाशवाणी का एफएम क्यों नहीं बना?
इस देश में विकास के दो मॉडल हैं, एक गांधी परिवार का मॉडल और दूसरा मोदी मॉडल। अपनी एक दिन की यात्रा पर आज दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अमेठी पहुंच गए।

स्मृति का बिना नाम लिए राहुल पर करारा तंज
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
अमित शाह से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जो रिले ट्रांसमिशन और एफएम स्टेशन के बीच का फर्क नहीं समझता वो संसद विकास के ऊपर ज्ञान दे ये कितना शोभा देता है। स्मृति बोलीं- ये कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है।
Jo relay transmission aur FM station ke beech ka farak nahi janta woh sansad vikas ke upar gyan de yeh kitna shobha deta hai: Smriti Irani pic.twitter.com/HZXaBHo9io
— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2017
योगी के निशाने पर राहुल और रॉबर्ट वाड्रा
अमेठी में सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में कांग्रेस और रॉबर्ट वाड्रा को आड़ें हाथों लिया। किसानों की जमीन के मुद्दे को उठाते हुए योगी ने कहा कि किसानों की जमीन पर या तो उद्योग लगेगा या फिर किसानों को वापस होगी। इसे किसी परिवार या फाउंडेशन की जागीन नहीं बनने देंगे।
रॉबर्ट वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि कहीं पर दामाद जमीन हड़पे और कहीं पर बेटा ये अब यूपी में नहीं चल पाएगा। सम्राट साईकिल के नाम पर जमीन को राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर हड़पने की साजिश हो रही है, इसे होने नहीं देगें। अमेठी के विकास के साथ साथ हम पूरे उत्तर प्रदेश का विकास करेंगे।