फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah in kakori in Uttar Pradesh.

अमित शाह ने शहीदों की धरती से फूंका यूपी में परिवर्तन का बिगुल

Sat, 13 Aug 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
amit shah in kakori in Uttar Pradesh.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां राजधानी से 20 किमी. दूर काकोरी शहीद स्मारक से यूपी में परिवर्तन का बिगुल फूंका। उन्होंने एलान किया कि केंद्र सरकार इस स्थल को बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी।

विज्ञापन


9 अगस्त 1925 को क्रांतिकारियों ने इसी धरती पर ट्रेन में अंग्रेजों के कब्जे से सरकारी खजाना छीनकर देश में आजादी की निर्णायक लड़ाई शुरू की थी। भाजपा भी तिरंगा यात्रा के जरिये इस पवित्र धरती से प्रदेश में परिवर्तन का आशीर्वाद मांगने आई है।
विज्ञापन


शाह ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और स्मारक परिसर में पीपल का पौधा लगाने के साथ ही कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीड़ा है कि आजादी के 70 साल के दौरान बलिदानियों को याद करने में चूक हुई। इन बलिदानियों के बारे में लोगों को जितनी जानकारी होनी चाहिए, वह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए उन्होंने 9 से 23 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा के जरिये घर-घर जाकर लोगों को इन क्रांतिकारियों के बारे में बताने का आह्वान किया है। क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए बड़े सपनों को देखते हुए बलिदान दिए थे, पर कांग्रेस ने उनके सपनों को ही मार डाला। उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

'यूपी की पहले कांग्रेस ने फिर सपा, बसपा ने दुर्दशा की'

amit shah in kakori in Uttar Pradesh.
बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक यहां इकट्ठा हुए - फोटो : amar ujala

शाह बोले, आजादी के 70 साल बीत रहे हैं। इनमें 60 साल देश पर सिर्फ कांग्रेस का शासन रहा, पर क्या हुआ? न तो सभी गांवों में बिजली पहुंची और न आम आदमी को चिकित्सा सुविधाएं मिल पाईं। यूपी की बात करें तो पहले कांग्रेस ने दुर्दशा की और फिर सपा और बसपा ने। सपा राज में एक जाति का विकास होता है तो बसपा शासन में सिर्फ मायावती का।

शहीदों के सहारे सियासी अरमान पूरा करने की छटपटाहट
समारोह में शहीदों के सहारे सियासी अरमान पूरा करने की भाजपा की छटपटाहट भी दिखी। शाह ने कहा कि क्रांतिकारी यह सोचकर फांसी के फंदे पर नहीं चढ़े थे कि स्वाधीन भारत में सत्ता में बैठने वाले गुंडों को बढ़ावा देंगे। भ्रष्टाचार को बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी के बिना देश का विकास नहीं हो सकता, पर इसके लिए यहां भाजपा की सरकार बनवाना जरूरी है जिससे अपराधियों पर कार्रवाई हो, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म हो।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे कि प्रदेश की अखिलेश सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रीमियम नहीं जमा कर रही है। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मुहैया कराने में अड़ंगा डाल रही है।

शहीदों ने स्वराज दिया, भाजपा सुराज देगी : मौर्य

amit shah in kakori in Uttar Pradesh.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शहीदों ने स्वराज दिया। भाजपा का सपना सुराज का है, जिसमें न भ्रष्टाचार हो और न गुंडों व माफिया का वर्चस्व। पूरे प्रदेश का विकास हो। नौजवानों को रोजगार मिले।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल, सांसद कौशल किशोर, प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा, रमेश बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक आशुतोष टंडन गोपाल ने भी शहीदों को नमन किया।

क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री के पुत्र उदय ने शाह को दिया तिरंगा
काकोरी कांड में पं. रामप्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, रोशन सिंह और चंद्रशेखर आजाद के साथ शामिल रहे लखनऊ के रामकृष्ण खत्री के पुत्र उदय खत्री ने समारोह में शाह को तिरंगा दिया। साथ ही सभी के गले में तिरंगा पट्टी पहनाई। शाह ने उदय खत्री को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

भाजपा के झंडों में छिपा तिरंगा

amit shah in kakori in Uttar Pradesh.

नाम तो इसका तिरंगा यात्रा था, पर मंच से लेकर मैदान तक और आसपास भरमार भाजपा के झंडों की ही थी। ज्यादातर होर्डिंगें भी भाजपाई रंगों से रंगी थीं। अलबत्ता मंच पर जरूर तिरंगा की पृष्ठभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीरों वाली होर्डिंग लगाई गई थीं।

हालांकि जब शाह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तब जरूर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में तिरंगा लहराने लगा। शाह के भाषण के दौरान भी मंच पर तीन लोग तिरंगा लिए खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed