{"_id":"65febabbdc1893878c0e496d","slug":"amidst-the-uproar-two-and-a-half-quintals-of-khowa-destroyed-225-kg-oil-seized-raebareli-news-c-101-1-slko1033-112421-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हंगामे के बीच ढाई क्विंटल खोवा नष्ट, 225 किलो तेल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हंगामे के बीच ढाई क्विंटल खोवा नष्ट, 225 किलो तेल जब्त
Sat, 23 Mar 2024 04:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज से कानपुर से लालगंज लाया गया घटिया खोवा
नौ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे, मिलावटखोरों में अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के साथ ही लालगंज क्षेत्र में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। लालगंज में पकड़े गए ढाई क्विंटल घटिया खोवा को हंगामे के बीच नष्ट कराया गया। खोवा का नमूना भी भरा गया। शहर में 225 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त करने के साथ ही आठ नमूने भरे गए। बड़ी कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में अफरातफरी मच गई।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में लालगंज में छापा मारा गया। सूचना पर कानपुर से आ रही बस को चेक किया गया तो बस पर ढाई क्विंटल खोवा मिला। मावे की गुणवत्ता खराब मिली। खोवा के मालिक दिलीप यादव ने अपने साथियों के साथ हंगामा किया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण खोवा को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा शहर में दूसरी टीम ने 225 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त करने के साथ ही आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे हैं।