फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath Letter to Arvind Kejriwal News amidst lockdown UP CM writes letter to Delhi cm

सीएम योगी ने केजरीवाल को लिखा पत्र- यूपी में रहने वाले दिल्ली के नागरिकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा

Mon, 30 Mar 2020 02:17 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 30 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath Letter to Arvind Kejriwal News amidst lockdown UP CM writes letter to Delhi cm
अरविंद केजरीवाल को योगी आदित्यनाथ का पत्र - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर ऐसे समय में एक दूसरे का साथ देने की पहल की है। उन्होंने पत्र में केजरीवाल को यह आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार यूपी में रहने वाले दिल्ली के निवासियों का पूरा ध्यान रखेगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सीएम योगी ने लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि इसी तरह दिल्ली सरकार भी दिल्ली में रहने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं की देखभाल सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संकट से निपटने के लिए व अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। राज्य की संपूर्ण शासकीय मशीनरी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की समस्या का समाधान निकालने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की 11 समितियां गठित कर सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व प्रत्येक जनपद में 24 घंटे कंट्रोल रूम के माध्यम से हर व्यक्ति की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है।

प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को प्रशासन के माध्यम से रोजमर्रा की वस्तुओं की डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने लिखा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बसे यूपी के मूल निवासियों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्यवार वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। 

 

सीएम योगी ने लिखा कि यह अधिकारी ऐसे लोगों की भी सहायता करेंगे जो किसी और राज्य के हैं लेकिन यूपी में रहते हैं या लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा पा रहे हैं। यूपी में रहने वाले दिल्ली के लोगों के लिए आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण और आईपीएस राजीव कृष्ण को तैनात किया है। किसी भी सहायता के लिए दोनों अधिकारियों से क्रमश: मोबाईल संख्या 8920827174/011-26110151-55 और मोबाईल संख्या  9454400114/0591-2435733 पर संपर्क किया जा सकता है।

सीएम योगी ने केजरीवाल को लिखा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि इस संकट काल में उत्तर प्रदेश में रह रहे आपके प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की हर संभव मदद की जाएगी। उनकी मूलभूत आवश्यक्ताओं की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

उन्होंने आगे लिखा कि साथ ही मुझे पूरा विश्वास है कि यूपी के जो लोग आपके प्रदेश में निवासरत हैं उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व मूलभूत आवश्यक्ताओं की देखभाल भी आपके स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed