फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Reservation for the post of village head, DDC and block head continues, see full list

अमेठी : ग्राम प्रधान, डीडीसी और ब्लॉक प्रमुख पद का आरक्षण जारी, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 02 Mar 2021 06:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Amethi: Reservation for the post of village head, DDC and block head continues, see full list
आरक्षण सूची देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायत विभाग की ओर से मंगलवार को अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई। सूची को कलेक्ट्रेट समेत सभी ब्लॉकों पर चस्पा कर दिया गया। आरक्षण जानने के लिए सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा था। सीटों पर आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद जहां कई लोगों को मुंहमांगी मुराद मिली वहीं कइयों के चेहरे मुरझा गए।
विज्ञापन


चुनाव आयोग व निदेशालय पंचायती राज विभाग के निर्देश पर जिले में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत के सभी पदों की अनंतिम आरक्षण सूची जारी हुई। पंचायत विभाग की ओर से तैयार आरक्षण सूची को मंगलवार सुबह डीपीआरओ श्रेया मिश्रा डीएम अरुण कुमार के पास ले गईं। डीएम ने तैयार सूची को देखने के बाद उसे सार्वजनिक करने की अनुमति दी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद डीपीआरओ ने सभी ब्लॉक के एडीओ पंचायतों को आरक्षण सूची की प्रति उपलब्ध कराते हुए तत्काल ब्लॉक मुख्यालय के सूचना पट पर चस्पा कराते हुए ग्रुप पर फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया। दोपहर दो बजे तक सभी ब्लॉकों पर सूची चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों की सूची जिला पंचायत कार्यालय पर भी चस्पा की गई। जारी सूची के अनुसार ग्राम प्रधान के 682 पदों में से विभिन्न वर्ग के लिए 449 पद आरक्षित किए गए हैं। 100 सीटें अनुसूचित जातियों व 56 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 64 तो 117 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित हुई हैं। स्त्रियों के लिए 112 सीटें आरक्षित की गई हैं। जिले में ग्राम प्रधान की 233 सीटें अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला पंचायत सदस्य का वार्डवार आरक्षण
अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड संख्या नौ, 23 व 28, अनुसूचित जातियों के लिए आठ, 26, 29, 32, 33 व 35, पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए पांच, 16 व 36, पिछड़ा वर्ग के लिए तीन, चार, 10, 11, 13 व 22 और महिला के लिए छह, 18, 21, 30 व 31 को आरक्षित किया गया है। शेष वार्ड अनारक्षित हैं।
 

ग्राम प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति

अनुसूचित जाति (महिला)
इटौजा पश्चिम, ऐठा, गुलालपुर, बाबूपुर, शहबाजपुर, लालपुर ढबिया, लालपुर, भवानीगढ़, भीखीपुर, बलभद्रपुर, पूरे चितई, कुशबैरा, दुलापुर खुर्द, पनियार, पिछौरा, मठा भुसुंडा, गंगेरुवा, मानशाहपुर, कपूरचंदपुर, केशवुपर, पूरे शोहरत सिंह, परवेजपुर, बागमीरा, कचनांव, बाबूपुर सरैया, मरौचा तेतारपुर, आशीषपुर, टेंवसी, तेतारपुर, नांदी, सरैया पीरजादा, नसरतपुर, पश्चिम तिलोई, बेसरवा, राजापुर हलीम, सेमरौता, अहोरवा भवानी, गढ़ी महाबल, गोयन, राजापुर, वतिया, तरौना, पूरे वादेराय, बसौनी, बाहापुर, बरियापुर, राजापुर कोहरा, खाझा, करंग, सरैया, सिंगठी, पूरब दुआरा, हारीपुर, घुरहा, भौसिंहपुर व गंगापुर।

अनुसूचित जातियां
ओरीपुर, खुजरी, गूडुर, गूजरटोला, जगदीशपुर, टिकरिया, पंडरी, बसायकपुर, मेदनमवई, मछगांव, अलीपुर, रामपुर नौरंगाबाद, हरदो, गौरा, बाबूपुर, मूंघी, शाहपुर, हरगांव, हेरुआ, कपूरपुर, गरथोलिया, जुडिय़ापुर, पूरबगांव, लाहंगपुर, सोरांव, रसूलाबाद, कनकूपुर, पूरे पहलवान, कोटवा, रंजीतपुर, निजामुदद्ीनपुर, जाखा शिवपुर, चंदीपुर, मोउद्दिीनपुर, सिंदुरवा, कटेहटी, कठौरा, उरुवा, दौलतपुरबऌनसूरा, भीखनपुर, लखनीपुर, सिधियावां, कमरौली, जलालपुर तिवारी, जौदिलमऊ, तेंदुआ, धनेशा राजपूत, नेवाज मदारगढ़, बख्तावरनगर, बदलगढ़, मोहिउद्दीनपुर, सत्थिन, अलाईपुर, कोटवा, पूरे मनी मनोहर, मीरापुर, रजनपुर, रमई, लीही, सिजनी, संग्रामपुर, इन्हौना, जयनगरा, जियापुर, जैतपुर, भीखीपुर, मत्तेपुर, मिर्जागढ़, रतवलिया मंझार, सिंहपुर, किशुनपुर केवई, खालिसपुर, जमालपुर रामपुर, बेहटा मुर्तजा, बोझी भूलामऊ, सरवन, गंगौली, ताला, दांदूपुर, रेभा, वियसिया, हिम्मतगढ़, बहादुरपुर, ढेमा, दुर्गापुर, मंगरा, नरबहनपुर, टीकरमाफी, त्रिसुंडी, अमेयमाफी, अरसहनी, मडेरिका, कमासिन, कोरारी हीरशाह, खंडहर, करनाईपुर, भैरवपुर, गूजीपुर व मड़ौली।  

पिछड़ा वर्ग (महिला)

पिछड़ा वर्ग (महिला)
आनापुर, बासूपुर, बाहापुर, बेहटा, सेंभुई, गौतमपुर, सरमे, अहद, संभई, बघैया कमालपुर, सूखी बाजगढ़, उलरा, कसरांवा, पलिया, रामशाहपुर, दादरा, सूरपुर काशीपुर, पूरे मोहम्मद नेवाज, नेवादा, अशरफपुर, मीरापुर, दौलतपुर लोनहट, अलीनगर, कपूरीपुर, कोयलारा मुबारकपुर, सिठौली, खालिस बाहरपुर, पारा, बरसंडा, शिवली, शेखपुर भंडरा, चेतरा बुजुर्ग, पूरे दूंदी, भदसाना, विराज, हंसवा, खरगपुर, डांगी बरवलिया, पन्हौना, फूला, लौली, कासिमपुर, खरौली, नकदेइयापुर, मोहइया केसरिया, नरैनी, भुसहरी, रामदयपुर, रायदेपुर, सरायखेमा, आलमपुर, भादर, दसईपुर, गाजीपुर, नेवढिय़ा, टिकरी, भीमी, सुल्तानपुर, पीपरपुर, सहजीपुर, मिसरौली, जरौटा व चंडेरिया।

पिछड़ा वर्ग
अत्तानगर, गुवावां, तुलसीपुर, बस्तीदेई, बेलखौर, मझवारा, रामपुर कुड़वा, रौजा, सराय बरबंड सिंह, सोंगरा, लोरिकपुर, अतरौली, आदिलपुर, रामशाह नाऊपुर, डीघा गोपालपुर, बीरीपुर, जामो, लखना बसंतपुर, रेसी, सिरखिरी, अगरावां, उसरापुर, जूठीपुर, दुलापुर कला, नोहरेपुर, बहोरिकपुर, शाहगढ़, नारा अढनपुर, भनौली, शादीपुर, उमा मिश्रपुर, जमुआरी, भद्दौर, मुसाफिरखाना देहात, कस्थुनी पश्चिम, बेसारा पश्चिम, अनखरी, माहेमऊ, उतेलवा, गड़ेरियाडीह, इटरौर, दिछौली, पलिया पश्चिम, गूंगेमऊ, शेखपुर, देवकली, निहालपुर, खैरातपुर, मंगरौरा, इक्काताजपुर, ऊंचगांव, दारा नगर, निहालगढ़ सैदपट्टी, विराहिम बाजगढ़, महोना पूरब, सेवरा, हसनपुर तिवारी, हुसैनपुर, अरियावां, कुटमरा, गड़ेहरी, चिन्गाही, चौरा, छतहुवा, ठोकरपुर, मेढौना, लोधवरिया, सवितापुर, करनगांव, कोटवा, खारा, खेखरुआ, धीरापुर, बहुआ, मेहमानपुर, रामगंज, सातनपुरवा, शेषनगांव, उड़वा, फतेहपुर मवइया, फरीदपुर परवर, बघेल, महमदपुर, मोहना, ककवा, चतुर्भुजपुर, डेढ़पसार, दरखा, पूरबगांव, बेनीपुर, भगनपुर, महमदपुर, मोचवा, अग्रेसर, भदांव, कल्यानपुर, लहना, मवइया, नगरडीह, रायपुर, रतापुर, सोनारीकला, वासुदेवपुर, भुसियावां, शिसवगढ़ जलालपुर, बसहूं, शहरी, टिकावर, घाटमपुर, बंदोइया, सुमेरपुर, बदलापुर, सरैया कनू, नेवादा कनू, कसारा, भावलपुर व मधुपुर खदरी।

महिला
चंदईपुर, छिटेपुर, जैठौना, धारूपुर, नरौली, पूरे फाजिल, रोहसी खुर्द, सकरावां, सराय भागमानी, सुजानपुर, परशुरामपुर, नदियावां, रामपुर चौधरी, बर्रा, चिटहुला, जनापुर, रामबख्श गढ़, बरौलिया, बरेहटी, अफुइया, टंडवा, तेजगढ़, सेंवई हेमगढ़, हरदोइया, धरौली, माना मदनपुर, महेशपुर, पूरे प्रेमशाह, बरना मुबारकपुर, पिंडारा ठाकुर, करपिया, पलिया चंदापुर, पूरे परवानी, सरेसर, नियावां, हारीमऊ, मंगौली, मिसरौली, रस्तामऊ, बगाही, टांडा, मऊ अतवारा, पिछूती, मोहब्बतपुर, अहमदपुर, खेममऊ, फुंदनपुर, बाहरपुर, बूबूपुर, मंडवा, मरदानपुर, हरखूमऊ, अगौना, उत्तरपारा, ओनडीह, कूरा, जनापुर, जमुरवा, बारकोट, भेलाईकला, राजामऊ, सैंबसी, अहमदाबाद पिपरी, अंगुरी, कुकहा रामपुर, खरावां, चिलौली, जेहटा उसरहा, टेंढ़ई, दांदूपुुर, पेंडारा, महिया सिंदुरिया, केसरिया सलीमपुर, खैरहना, तेंदुआ, नवावां, बहादुरपुर, कटरा फूलकुंवरि, कटरा महारानी, कुशीताली, परसांवा, महसो, लोनियापुर, सरवनपुर, हथकिला, त्रिलोकपुर, बालीपुर डुहिया, भेंवई, भोजपुर, इस्माइलपुर, कस्तूरीपुर, खरगीपुर, नरहरपुर, परसोइया, रामचंद्रपुर, सेमरा, लौकापुर, पश्चिम दुआरा, कोरारी लच्क्षनशाह, गैरिकपुर, हीरापुर, मई, नरसिंहभानपुर, धरईमाफी, तारापुर, इटौरी, खौंपुर बुजुर्ग, बड़गांव, बनबीरपुर, अंबरपुर व उत्तरगांव।
 
ग्राम पंचायत सदस्य के 5385 पद आरक्षित
जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के पदों की संख्या 8620 है। इन पदों में 961 पद अनुसूचित जाति महिला, 1,245 पद अनुसूचित जातियों, 854 पद पिछड़ा वर्ग महिला, 1,051 पिछड़ा वर्ग व 1,274 पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के शेष 3,235 पद अनारक्षित रखे गए हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 589 पद आरक्षित

जिले के 13 ब्लॉकों में गठित क्षेत्र पंचायत सदस्य की 877 पदों में 78 पद अनुसूचित जाति की महिला, 144 पद अनुसूचित जातियों, 83 पद पिछड़ा वर्ग की महिला, 147 पिछड़ा वर्ग व 137 पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बीडीसी के शेष 288 पद अनारक्षित रखे गए हैं।

ब्लॉक प्रमुख पद का आरक्षण
अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए जामो, अनुसूचित जाति के लिए बहादुरपुर व सिंहपुर, पिछड़ा वर्ग स्त्रियों के लिए संग्रामपुर, पिछड़ा वर्ग के लिए अमेठी व शाहगढ़ तथा महिलाओं के लिए भादर, जगदीशपुर व बाजार शुकुल को आरक्षित किया गया है व शेष चार ब्लॉक अनारक्षित हैं।

आठ मार्च तक ली जाएंगी आपत्तियां
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि जारी आरक्षण सूची पर अपत्ति आठ मार्च की शाम पांच बजे तक ब्लॉक मुख्यालय, डीपीआरओ कार्यालय तथा जिला पंचायत कार्यालय पर दी जा सकती हैं। नौ मार्च की सुबह दस बजे तक सभी आपत्तियों को डीपीआरओ कार्यालय पर उपलब्ध कराना होगा। डीएम की ओर से गठित टीम आपत्तियों का परीक्षण कर गुणदोष के आधार पर 12 मार्च तक निस्तारण करेगी। जिला स्तर पर सूची का अंतिम प्रकाशन 14 व 14 मार्च को कर दिया जाएगा। 15 को सूची निदेशालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed