{"_id":"666f0dbef5e5d2147903d386","slug":"amethi-one-died-in-an-accident-in-jagdishpur-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: आमने-सामने टकराई दो बाइक, बुजुर्ग की मौत, घायल होने पर भी फरार हो गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: आमने-सामने टकराई दो बाइक, बुजुर्ग की मौत, घायल होने पर भी फरार हो गया युवक
Sun, 16 Jun 2024 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:37 PM IST
सार
मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने रामहरख यादव को मृत घोषित करते हुए जमुना प्रसाद का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
स्थानीय थाने से गुजरने वाले जायस मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और उसका साथी बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार घायल होने के बाद भी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जगदीशपुर थाने के कपूरीपुर गांव निवासी रामहरख यादव (75) रविवार गांव के ही जमुना प्रसाद के बाइक से किसी काम के सिलसिले में जाफरगंज बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में जगदीशपुर-जायस मार्ग स्थित मौरंग मंडी के पास सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। लेकिन दूसरी बाइक सवार घायल होने के बाद भी मौके से बाइक समेत फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने रामहरख यादव को मृत घोषित करते हुए जमुना प्रसाद का उपचार शुरू किया। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की सूचना परिजनों को दी। रामहरख यादव की मौत के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन