फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi News: Loco pilot of intercity train dies in suspicious condition, was to retire after a week

Amethi News : इंटरसिटी लेकर कानपुर जा रहे लोको पायलट की मौत, ट्रेन की प्रेशर पाइप सही करते समय बिगड़ी तबीयत

Fri, 24 Jun 2022 05:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Jun 2022 05:13 PM IST
सार

चालक के बेहोश होने की सूचना पर पहुचे गेटमैन प्रेमशंकर व सह चालक ने मौजूद यात्रियों की मदद से चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Amethi News: Loco pilot of intercity train dies in suspicious condition, was to retire after a week
इंटरसिटी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। लोको पायलट की तबीयत तब बिगड़ी जब वे कासिमपुर हाल्ट के पास ट्रेन का पे्रशर पाइप ठीक कर रहे थे। साथ में मौजूद सहायक लोको पायलट ने मामले की सूचना जायस स्टेशन अधीक्षक को देते हुए एंबुलेस की मदद से चालक को सीएचसी पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रेन चालक की मौत से रेल विभाग में हड़कंप मचा। सूचना पर रायबरेली से दूसरे लोको पायलट को बुलाकर ट्रेन को करीब सवा घंटे के बाद मौके से गंत्वय के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के परशुरामपुर निवासी गिरीश चंद्र शर्मा (54) लोको पायलट पद पर प्रतापगढ़ में कार्यरत हैं। शुक्रवार भोर 4.25 बजे चालक गिरीश सह लोको पायलट योगेश कुमार व गार्ड केके त्रिपाठी के साथ कानपुर के लिए रवाना हुए। सुबह 5.55 बजे ट्रेन कासिमपुर हाल्ट पर ठहराव के बाद रवाना ही हुई कि अचानक प्रेशर पाइप फट गई। प्रेशर पाइप फटने से ट्रेन में कंप्रेसर नहीं बना तो चालक गिरीश व सह लोको चालक योगेश पाइप सही करने मौके पर पहुंचे। प्रेशर पाइप सही करते समय अचानक गिरीश गश खाकर गिर गए। गिरीश के बेहोश होते ही मौजूद योगेश ने मामले की जानकारी वाकी-टाकी के माध्यम से स्टेशन अधीक्षक जायस को दी।
विज्ञापन


चालक के बेहोश होने की सूचना पर पहुचे गेटमैन प्रेमशंकर व सह चालक ने मौजूद यात्रियों की मदद से चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक के मौत की सूचना रेल विभाग के सार्वजनिक हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक ने अफसरों को पूरी घटना से अवगत कराते हुए दूसरे लोको पायलट की मांग की। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर रायबरेली में कार्यरत लोको पायलट विकास कुमार को मौके पर भेजकर ट्रेन को गंत्वय पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। ड्यूटी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोको पायलट विकास कुमार सह लोको पायलट योगेश कुमार व गार्ड केके त्रिपाठी के साथ 7.15 बजे मौके से इंटरसिटी को लेकर जायस स्टेशन पहुंचे। जायस स्टेशन पर 7.19 बजे पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस लिखा-पड़ी के बाद 7.30 बजे गंत्वय के लिए रवाना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
लोको पायलट गिरीश शर्मा प्रतापगढ़ के परशुरामपुर गांव के रहने वाले थे। गिरीश कुमार के परिवार में पत्नी ममता शर्मा व अविवाहित पुत्र सौरभ व शुभम हैं। गिरीश के मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। दोनों पुत्र व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे पुत्र सौरभ को पिता की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है।


मेमो पर कराया गया पोस्टमॉर्टम
लोको पायलट के मौत की सूचना पर पहुंचे फुरसतगंज एसओ मनोज सोनकर ने अस्पताल के मेमो व विभागीय अफसरों की मौजूदगी में पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेमो के आधार पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed