{"_id":"6adae1580352479e7905d5c4","slug":"amethi-horrific-road-accident-on-lucknow-sultanpur-highway-tragic-death-of-two-bike-riders-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
Fri, 23 Oct 2026 09:53 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:53 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में कादूनाला चौकी के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी रोहित उर्फ खूनखून (25) और अटहरा गांव निवासी बृजेश उर्फ ग्लोस (22) की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक और वाहन की तलाश करने के साथ मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।