फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi:Divya Agrahari's husband alleges loot of 30 Lakh Rupees in murder case.

UP: महिला की हत्या के बाद पुलिस की अभिरक्षा में था पूरा घर, पति ने कहा - 30 लाख के आभूषण हुए गायब

Tue, 31 Dec 2024 12:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

मृतका के पति ने कहा कि पत्नी की हत्या के बाद उसका पूरा घर पुलिस अभिरक्षा में था। पुलिस दो दिनों तक घर के चप्पे चप्पे तक जांच करती रही लेकिन आलमारी से गायब लाखों रुपए के गायब ज्वैलरी तक नही पहुंच सकी।

विज्ञापन
Amethi:Divya Agrahari's husband alleges loot of 30 Lakh Rupees in murder case.
घर से 30 लाख के आभूषण हुए गायब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घर मे घुसकर महिला व्यवसायी की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। जिस घर में घुसकर तीन दिन पहले विवाहिता की हत्या की गई उस घर से 30 लाख रुपए से अधिक का आभूषण गायब हो गया। मंगलवार परिजन जब घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि आरोपी सिपाही ने पहले उसके घर में लूट की उसके बाद पत्नी की हत्या कर फरार हो गया।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के सामने का है। जहां कॉलोनी के सामने कपड़े की दुकान करने वाली दिव्या अग्रहरी की शनिवार की दोपहर घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार देर शाम आरोपित सिपाही को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - यूपी: ईसाई मिशनरियां इस तरह से कर रही हैं प्रदेश में मतांतरण, अयोध्या के साथ यूपी के इन जिलों में गहरी पैठ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, इस जाति को मिल सकती है तरजीह, बनाए गए 751 मंडल अध्यक्ष


घटना के बाद से पुलिस लगातार उसके घर की निगरानी कर रही थी। जिस घर में हत्या हुई थी मंगलवार सुबह पुलिस से आदेश मिलने के बाद मृतका का भाई, उसकी मां और उसका पति चंदन घर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। पति के मुताबिक आलमारी के लाकर में हार, आठ अंगूठी और सोने की चैन समेत भारी मात्रा में आभूषण थे।

पति ने कहा कि आरोपी सिपाही ने पहले घर मे लूटपाट की उसके बाद पत्नी की हत्या करके मौके से फरार हो गया। मृतका के भाई संजीव ने बताया कि उसकी पांच साल की एक भांजी है। पूरा परिवार घर पहुंचा और सोचा कि जो भी सामान या पैसे बचे है उसे भांजी के नाम लाकर में जमा कर दिया जाएगा। जिससे उसका भविष्य उज्ज्वल हो सके लेकिन उसके पहले ही घर की सारी ज्वैलरी गायब है।

घटना के बाद से ही पूरा घर पुलिस अभिरक्षा में था और घर के अंदर पुलिस के अलावा कोई भी अन्य आदमी घर के अंदर नही गया। पुलिस दो दिनों तक घर के चप्पे चप्पे तक जांच करती रही लेकिन आलमारी से गायब लाखों रुपए के गायब ज्वैलरी तक नही पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed