फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: A python grabbed an animal, video went viral.

Amethi: धान के खेत में अजगर ने मवेशी को जकड़ लिया... छुड़ाने के लिए छटपटाता रहा जानवर, Video

Wed, 02 Oct 2024 12:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Oct 2024 12:09 PM IST
सार

धान के खेत में एक विशालकाय अजगर ने एक जानवर को जकड़ लिया। जानवर पूरी तरह अजगर के नियंत्रण में नजर आ रहा है और खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
Amethi: A python grabbed an animal, video went viral.
अजगर की जकड़ में मवेशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

धान के खेत में एक विशालकाय अजगर के एक जानवर को जकड़े हुए वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। यह वीडियो जिले के जगदीशपुर इलाके के तेतारपुर गांव के पास का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि खेत में एक अजगर ने किसी मवेशी को पकड़ लिया और उसको अपने लपेटे में लिया है। जानकारी होने पर वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम भी पहुंची है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
विज्ञापन


डीएफओ रणवीर मिश्रा का कहना है कि तेतारपुर गांव में सात दिन पूर्व ऐसा मामला सामने आया था। टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू कर वनरोज को बचाया था और अजगर को वन क्षेत्र में छोड़ा था। वायरल वीडियो इसी घटना का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed