{"_id":"685ac1c93976d954810023b1","slug":"amethi-a-model-career-center-will-be-built-in-vishnudaspur-with-10-crores-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: विशुनदासपुर में 10 करोड़ से बनेगा मॉडल कॅरिअर सेंटर, युवाओं को रोजगार में मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: विशुनदासपुर में 10 करोड़ से बनेगा मॉडल कॅरिअर सेंटर, युवाओं को रोजगार में मिलेगी सहूलियत
Tue, 24 Jun 2025 08:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jun 2025 08:48 PM IST
सार
अमेठी के विशुनदासपुर में 10 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल कॅरिअर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मॉडल कॅरिअर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला मुख्यालय गौरीगंज में कलेक्ट्रेट के समीप विशुनदासपुर में इसके लिए जमीन भी चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
जिले में लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए सेवायोजन कार्यालय का संचालन गौरीगंज में सब्जी मंडी तिराहे के पास किराये के भवन में हो रहा है। दो कमरों के भवन में बहुत मुश्किल से पंजीकरण व अन्य कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में रायबरेली व अन्य जिलों की तरह मॉडल कॅरिअर सेंटर निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कलेक्ट्रेट के समीप करीब पांच बिसवा जमीन भी चिह्नित की गई है, जहां भवन का निर्माण प्रस्तावित है। मॉडल कॅरिअर सेंटर का निर्माण होने के बाद पंजीकरण से लेकर अन्य कार्य एक ही गह पर हो जाएंगे।
विज्ञापन
दो मंजिला भवन में बनेंगे करीब 10 कमरे
मॉडल कॅरिअर सेंटर में युवाओं के पंजीकरण के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा। इसी के साथ युवाओं की बैठक, विभिन्न प्रकार के रोजगार प्रशिक्षण के साथ कोचिंग संचालन के लिए भी कक्ष निर्धारित किए जाएंगे। रोजगार मेला आयोजित करने के लिए कॅरिअर सेंटर के पास बड़ा सभागार व कार्यालय के सामने खुली जगह रहेगी, जहां विभिन्न कंपनियों के स्टॉल लगाए जा सकेंगे और युवाओं की काउंसिलिंग की जाएगी। दो मंजिला भवन करीब 10 कमरे बनेंगे।
विज्ञापन
भवन निर्माण से होगी आसानी
जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपम रानी ने बताया कि मॉडल कॅरिअर सेंटर के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके लिए कलेक्ट्रेट के पास जमीन चिह्नित की गई है। भवन का निर्माण होने से रोजगार मेला, प्रशिक्षण, काउंसिलिंग आदि कार्य आसानी से हो सकेंगे।