फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: A man who came for sipahi bharti exam died in an accident.

Amethi: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, खबर सुनकर बेहोश हुई पत्नी

Sun, 25 Aug 2024 05:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

युवक हरियाणा के पानीपत में रहकर बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मी के रुप में काम करता था। गजेंद्र व उसके परिवार का सपना सिपाही बनना था। वह अवकाश लेकर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आया था।

विज्ञापन
Amethi: A man who came for sipahi bharti exam died in an accident.
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ रेल ट्रैक पर प्रतापगढ़ के चिलबिला स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक व रिश्तेदार युवती के मौत की सूचना पर संग्रामपुर थाने के कंसापुर गांव में रविवार को कोहराम मच गया। परिजन युवक के पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के बाद घर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें मौत की खबर मिली।

विज्ञापन


संग्रामपुर थाने के कंसापुर गांव निवासी भाईराम का पुत्र गजेंद्र सरोज (20) हरियाणा प्रांत के पानीपत में रहकर बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मी के रुप में काम करता था। गजेंद्र व उसके परिवार का सपना सिपाही बनना था। गजेंद्र ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। लखनऊ में परीक्षा केंद्र होने पर गजेंंद्र ने अवकाश लेकर परिजनों को बताया कि भर्ती परीक्षा में शामिल होने के बाद रविवार को घर आएगा।
विज्ञापन


परिजन रविवार को घर पर गजेंद्र के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह उसके भाई के मोबाइल पर उसकी मौत की खबर मिली। खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सपने बिखर गए। परिवार को गजेंद्र के साथ प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली रिश्तेदार युवती की चिलबिला रेलवे स्टेशन के बाद ट्रेन हादसे में मौत होने की जानकारी मिली। घर के पुरुष सदस्य सूचना के बाद प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए। महिलाओं की करुणवेदना से ग्रामीण एकत्र हो गए। रिश्तेदार भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस माह में ही उजड़ गया मांग का सिंदूर 
गजेंद्र का विवाह नवंबर माह में प्रतापगढ़ जिले के कटका गांव निवासी मोनी के साथ हुआ था। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए गजेंद्र पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। गर्भवती पत्नी से शनिवार को फोन पर बात हुई थी। फोन पर गजेंद्र ने कहा था कि पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर आएगा। कृष्ण जन्माष्टी संग में मनाने के बाद वापस जाएगा। पति के आने की सूचना पर मोनी खुश थी। सुबह पत्नी भोजन बनाने की तैयार कर रही थी कि उसके मौत की सूचना आ गई। पति की मौत की सूचना पर मोनी बेहोश हो गई। गर्भवती मोनी का हाल देख हर किसी की आंख नम है। होश में आने के बाद सिर्फ एक सवाल पूछती कि वह आए कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed