{"_id":"6a24efbc07aab342830a2d51","slug":"amethi-a-dcm-loaded-with-liquor-collided-with-a-truck-on-the-highway-killing-the-driver-liquor-spilled-free-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: हाईवे पर शराब से लदी डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत; सड़क पर खुलकर बिखरी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: हाईवे पर शराब से लदी डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत; सड़क पर खुलकर बिखरी शराब
Sun, 07 Jun 2026 09:42 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:42 AM IST
सार
Amethi road accident: यूपी के अमेठी जिले में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रक और शराब लदे डीसीएम में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
अमेठी में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाजा।
विस्तार
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगौली गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर चल रहे बाइपास निर्माण कार्य के कारण यातायात को डायवर्जन मार्ग से एक ही लेन पर चलाया जा रहा था। इसी दौरान अयोध्या से रायबरेली जा रही शराब लदी डीसीएम और सामने से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक राहुल यादव (26 वर्ष, निवासी खुशामतपुर, मऊ) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम में लदी देसी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग सुचारु करा दिया गया है। जगदीशपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन