{"_id":"664d95f074c42c69e20e9fe7","slug":"amethi-a-businessman-offered-money-to-so-in-amethi-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: होटल संचालक ने एसओ के सामने मेज पर रख दी 50 हजार की गड्डी, बोला- मेरी गाड़ियों को बेरोक-टोक जाने देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: होटल संचालक ने एसओ के सामने मेज पर रख दी 50 हजार की गड्डी, बोला- मेरी गाड़ियों को बेरोक-टोक जाने देना
Wed, 22 May 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 May 2024 03:20 PM IST
सार
होटल संचालक ने एसओ के सामने मेज पर 50 हजार रुपये का लिफाफा रख दिया। जिस पर भड़के इंस्पेक्टर ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध काम कराने के लिए पुलिस को रिश्वत की पेशकश करना एक होटल संचालक को महंगा पड़ा। मुंशीगंज थाना प्रभारी ने रिश्वत देने आए होटल संचालक को थाने में ही घूस देने के लिए लाई गई 50 हजार रकम के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने भी जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। मंगलवार की शाम मुंशीगंज थाने के एसओ शिवनारायन सिंह थाने में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ चुनावी ड्यूटी आदि के बारे में चर्चा कर रहे थे। तभी एक शख्स उनके पास पहुंचा। उसने इंस्पेक्टर से कुछ अकेले में बात करने के लिए समय मांगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक थाने पहुंचे शख्स से नाम-पता पूछते हुए उसे सबके सामने बात करने को कहा। इस पर वहां पहुंचे शख्स ने अपना नाम पता अमेठी के गंगागंज मोहल्ला हबीबनगर निवासी मो. आसिफ बताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली: चुनाव में पैसा खर्च करने के मामले में दिनेश सिंह से पीछे रह गए राहुल गांधी, जानिए किसने खर्चे कितने?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्वांचल में इंडिया बनाम एनडीए... BJP ने नया प्रयोग कर अपनाया ये मॉडल, सपा-कांग्रेस ने भी बनाया खास प्लान
पुलिस का दावा है कि आसिफ ने कहा कि वह अमेठी में इंटरनेशन नाम से होटल चलाता है। मुंशीगंज क्षेत्र से गाड़ियों में उसके होटल पर कुछ अवैध सामान जाता है। इसके लिए उसे पुलिस की मदद चाहिए। उसने इंस्पेक्टर से मांग की कि उसके होटल जाने वाली गाड़ियों को बिना रोक-टोक जाने दिया जाए। इसके लिए उसने 50 हजार रिश्वत की पेशकश की। एक लिफाफे में रखकर उसने 50 हजार कैश एसओ के सामने मेज पर रख दिया। इस पर इंस्पेक्टर आग बबूला हो गए।
उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए आरोपी को तत्काल प्रभाव से रिश्वत देने के लिए लाया गया 50 हजार कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने दो मोबाइल व कुछ और नकदी बरामद की। पुलिस ने पूरे मामले की वीडियो ग्राफी भी कराई है। युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नहीं है आपराधिक रिकार्ड
चुनावी मौसम में थाने पहुंच कर पुलिस को रिश्वत की पेशकश करने वाला आसिफ होटल की आड़ में अवैध काम भी करता था। ऐसा उसने पुलिस की पूछताछ में दावा किया है। उसके दबोचने के बाद पुलिस ने उसकी पूरी कुंडली खंगाली। हालांकि उसके खिलाफ पहले का कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है। एसओ का कहना है कि आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ दबोचने के बाद गहनता से पूछताछ व जांच की गई है। कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। उसके खिलाफ मिल पर्याप्त सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई की गई है।
रिश्वत लेकर आए होटल संचालक को दबोचा गया: एसपी
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अमेठी निवासी एक होटल संचालक मुंशीगंज थाने में पुलिस को अवैध काम के लिए रिश्वत देने की पेशकश करने पहुंचा था। उसे पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 50 हजार नकदी बरामद हुई है। यह नकदी वह पुलिस को अवैध काम के लिए रिश्वत के रूप में देने पहुंचा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।