{"_id":"5d918d778ebc3e93a45fcfb8","slug":"american-company-sells-faulty-hybrid-paddy-seeds-to-up-farmers-heavy-loss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कंपनी ने यूपी के किसानों को बेचे धान के खराब संकर बीज, हुआ भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी कंपनी ने यूपी के किसानों को बेचे धान के खराब संकर बीज, हुआ भारी नुकसान
Mon, 30 Sep 2019 10:37 AM IST
Amulya Rastogi
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
धान की फसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी ने बड़ी तादाद में खराब वेरायटी के धान के संकर बीज बेच कर यूपी के किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बीज के इस्तेमाल पर पौधे तो बड़े हुए हैं पर बालियां नहीं आईं। मामला पकड़ में आने पर पूरे प्रदेश में इस वेरायटी की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही संबंधित जिला कृषि अधिकारियों को एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं।
अमेरिकी कंपनी सिंजेंटा इंडिया लिमिटेड ने मुरादाबाद, बदायूं व रामपुर के किसानों को एलपी-17059 वेरायटी के धान के बीज बेचे थे। सितंबर में पौधों के काफी बड़े हो जाने के बावजूद जब बालियां नहीं आईं तो किसानों ने कृषि विभाग में शिकायत की। इस पर केंद्रीय कृषि विभाग व यूपी के कृषि अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो शिकायत सही पाई गई। उस वक्त कंपनी के प्रतिनिधि भी साथ में थे। पर बाद में इन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों का फोन उठाना बंद कर दिया।
कंपनी ने कृषि विभाग को बताया है कि एलपी-17059 वेरायटी का कुल 103.04 क्विंटल बीज सहारनपुर, बदायूं, रामपुर व मुरादाबाद जिलों में बेचा गया है। जबकि कृषि विभाग के सूत्र ने बताया कि इन चार जिलों में ही करीब चार हजार एकड़ भूमि पर इस बीज का इस्तेमाल हुआ है और जितनी आपूर्ति बताई जा रही है, हकीकत में उससे कहीं ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
इन जिलों में बीज इस्तेमाल करने वाले हजारों किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, प्रदेश के और किन-किन जिलों में यह बीज बेचा गया है, इसकी सही स्थिति सर्वे के बाद ही साफ हो सकेगी।

बिना लाइसेंस के हुई बिक्री
सिंजेंटा को जारी बीज बिक्री लाइसेंस में एलपी-1709 शामिल नहीं है। इसे उन्होंने अपने रिस्क पर बांटा है। मामले में संबंधित कृषि अधिकारियों को कंपनी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। अग्रिम आदेश तक प्रदेश में बीज की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है।
-वीपी सिंह, अपर कृषि निदेशक, बीज एवं प्रक्षेत्र, यूपी
-वीपी सिंह, अपर कृषि निदेशक, बीज एवं प्रक्षेत्र, यूपी