फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambi Bisht still in Lucknow Nagar Nigar even after transfer.

Lucknow: तबादले पर भी मुलायम सिंह की समधन को क्यों नहीं किया कार्यमुक्त? शासन के आदेश का भी असर नहीं

Sat, 24 Dec 2022 11:16 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Dec 2022 11:16 AM IST
सार

भाजपा नेता अपर्णा यादव की मां अम्बी बिष्ट के तबादले को लेकर शासन सख्त हो गया है। जोनल अफसर बिन्नो अब्बास रिजवी को भी छह माह बीतने पर भी कार्यमुक्त न करने पर नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Ambi Bisht still in Lucknow Nagar Nigar even after transfer.
भाजपा नेता अपर्णा यादव की मां अम्बी बिष्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की समधन व भाजपा नेता अपर्णा यादव की मां अम्बी बिष्ट के तबादले को लेकर शासन सख्त हो गया है। छह महीने पहले उनके सहित दो जोनल अफसरों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया था। हालांकि, इसके बाद भी ये अब तक लखनऊ नगर निगम में ही हैं। अब निदेशक स्थानीय निकाय ने मामले की रिपोर्ट मांगकर नगर आयुक्त को इन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


शासन ने तबादला नीति के तहत तीन साल से एक जगह तैनात अफसरों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया था। इसमें अम्बी बिष्ट का नगर पालिका परिषद बाराबंकी और बिन्नो अब्बास रिजवी का अयोध्या नगर निगम में तबादला किया गया था। चार और अधिकारियों का तबादला हुआ था। निगम प्रशासन ने इन्हें तो कार्यमुक्त कर दिया, लेकिन प्रभावशाली अम्बी बिष्ट व बिन्नो अब्बास यहीं बनी रहीं। बिन्नो के उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश, महाराष्ट्र में सावरकर पर दिया था बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार


इस बीच शासन ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया। बीते माह तबादले होने पर नगर आयुक्त ने कर अधीक्षक राजेश सिंह, चंद्रशेखर यादव, राजेंद्र पाल व रीता बाजपेयी को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया तो मामला फिर से गरमाया और शासन तक पहुंच गया। अब निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा ने नगर आयुक्त को अम्बी बिष्ट व बिन्नो अब्बास को नई तैनाती पर जाने के लिए तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है। साथ ही यह रिपोर्ट भी मांगी है कि 30 जून को तबादला आदेश जारी करने के  बाद भी इन्हें क्यों नहीं कार्यमुक्त किया गया।

लंबा रहा राजधानी में कार्यकाल
जानकारों के मुताबिक दोनों जोनल अफसर प्रभावशाली हैं। इसके चलते अम्बी बिष्ट निकाय सेवा की होने के बावजूद लंबे समय तक एलडीए में रहीं। सात साल पहले उनका तबादला नगर निगम में हुआ था। इस बीच एक बार लखनऊ से बाहर भी तबादला हुआ, जो एक महीने में बदल गया। इसके बाद से वे नगर निगम में ही हैं। बिन्नो अब्बास रिजवी का भी ज्यादा समय लखनऊ में बीता है। करीब पांच साल पहले उनका तबादला बाराबंकी हुआ था। वहां साल भर रहने के बाद वे निदेशक स्थानीय निकाय आ गईं। फिर दो साल पहले नगर निगम आईं और तबसे यहीं हैं।

आदेश पर होगा अमल
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है कि अभी आदेश देखा नहीं है। शासन का जो आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा। मांगी गई रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed