फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amazing happened in 1989...that example of Parmai Lal still persists

सत्ता संग्राम : 1989 में हुआ था कमाल... अब भी कायम है परमाई लाल की वो मिसाल

Wed, 13 Mar 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा आनंद मिश्रा, हरदोई
आनंद मिश्रा, हरदोई Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 05:46 AM IST
सार

कमाल की यह मिसाल दिग्गज नेता रहे परमाई लाल ने कायम की थी। परमाई लाल की गिनती समाजवादी दिग्गज मुलायम सिंह यादव के घनिष्ठ लोगों में होती थी। किस्सा 1989 का है। 

विज्ञापन
Amazing happened in 1989...that example of Parmai Lal still persists
वर्ष 1989 में मुलायम के साथ परमाई लाल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की राजनीति में वर्ष 1989 में हुआ कमाल अब तक एक मिसाल है। कमाल की यह मिसाल दिग्गज नेता रहे परमाई लाल ने कायम की थी। परमाई लाल की गिनती समाजवादी दिग्गज मुलायम सिंह यादव के घनिष्ठ लोगों में होती थी। किस्सा 1989 का है।  तब लोकसभा चुनाव के साथ ही यूपी में विधानसभा चुनाव भी हुए थे। इस चुनाव में परमाई लाल हरदोई संसदीय क्षेत्र के साथ ही तत्कालीन अहिरोरी विधानसभा क्षेत्र से भी जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 

विज्ञापन


जनता ने परमाई लाल पर खूब स्नेह बरसाया। उन्हें दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह के लिए चुन लिया। दोनों सीटों में से एक सीट से परमाई लाल को इस्तीफा देना था। उन्होंने अपने करीबियों से िवचार-विमर्श किया और फिर मुलायम सिंह यादव से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने उनके इस निर्णय को तब- ‘बड़े दिल के शख्स का बड़ा निर्णय’ बताकर सार्वजनिक रूप से तारीफ की थी। इसके बाद उन्हें लघु सिंचाई विभाग का राज्यमंत्री भी बना दिया था। उनके बेटे विपिन बिहारी भी 1989 में ही तत्कालीन हरियावां बावन विधानसभा सीट से जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed