अमौसी एयरपोर्ट पर चल रही लूट, तीन मिनट में यात्री छोड़कर नहीं लौटे तो 30 रुपये दीजिए, पढ़ें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरमीत बुधवार दोपहर अपने रिश्तेदार को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर छोड़ने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस टर्मिनल पर किसी को ड्रॉप कर लौटने में कम से कम सात मिनट लगते हैं। ऐसे में टिकट बूथ से आने और वापस जाने तक 600 मीटर की दूरी आखिर तीन मिनट में कैसे तय की जा सकती है। दूसरे जाम लगने पर यह असंभव हो जाता है। तीन मिनट से ज्यादा समय होते ही 30 रुपये ले लिए गए।
केस-2
दीपक कश्यप 12 साल से एयरपोर्ट के लिए टैक्सी चला रहे हैं। पहले यात्री को छोड़ने के लिए आठ मिनट मिलते थे, अब तीन मिनट मिलते हैं। दो-तीन सेकंड तक ऊपर होने पर भी टिकट काट दिया जाता है।
तीन मिनट की क्या कीमत है, यह जरा अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़ने आने वालों से पूछिए। इन 180 सेकंड में ही इन्हें यात्री को टर्मिनल पर छोड़कर 600 मीटर की दूरी तय कर वापस लौटना होगा। इसमें कुछ सेकंड की भी देरी हो गई तो 30 रुपये देने पड़ेंगे। एयरपोर्ट आने वाले वाहन चालक रोजाना इस चुनौती से दो-चार हो रहे हैं।
गलत पार्किंग पर 500 रुपये जुर्माना
एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़ने के लिए पहले आठ मिनट मिलते थे, जिसे अब तीन मिनट कर दिया गया है। इतने कम समय में ड्रॉप कर वापस निकलना मुश्किल हो रहा है। खास तौर से दोपहर में जब उड़ानें सबसे ज्यादा हैं। टैक्सी ड्राइवर अमित सिंह ने बताया कि पहले पिक एंड ड्रॉप का बूथ डॉमेस्टिक टर्मिनल से काफी पहले था, अब इसे टर्मिनल से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर फिक्स कर दिया गया है।
वाहन के अनुसार टिकट दर
कार 30 रुपये 85 रुपये
टेम्पो 30 रुपये 100 रुपये
बस 40 रुपये 100 रुपये
दुपहिया 10 रुपये 20 रुपये
पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र की जगह कहीं और गाड़ी लगा दी तो 500 रुपये जुर्माना देना होगा। पार्किंग व्यवस्था फिर से निजी संस्था को दे दी गई है।
यात्रियों की सुविधा की बाबत एजेंसी से बात की जा रही है। जल्द निवारण कर दिया जाएगा। - एके शर्मा, निदेशक, एयरपोर्ट