फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amarnath mishra blam maulana nadavi for demanding five thousand crore rupee for the mosque

राम मंदिर विवाद पर सुलह का फॉर्मूला देने वाले नदवी पर 5000 करोड़ रुपए मांगने का आरोप

Thu, 15 Feb 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Feb 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
amarnath mishra blam maulana nadavi for demanding five thousand crore rupee for the mosque
maulana nadavi

अयोध्या विवाद पर सुलह का फॉर्मूला देने पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एग्जिक्यूटिव मेंबर के पद से हटाये जाने के बाद मौलाना सलमान नदवी पर मस्जिद का दावा छोड़ने के लिए 5000 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


अयोध्या सद्भावना समन्वय महासमिति के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने उन पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि मौलाना नदवी मस्जिद का दावा छोड़ने के लिए 5000 करोड़ रुपए चाहते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने दूसरी जगह मस्जिद बनाने के लिए 200 एकड़ जमीन और अपने लिये राज्यसभा में सदस्यता की मांग भी रखी थी। अमरनाथ मिश्र ने इस मामले में हजरतगंज थाने में नदवी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौलाना नदवी ने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने और मस्जिद को दूसरी जगह बनाने का फॉर्मूला दिया था। नदवी के इस बयान के बाद उन्हें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एग्जिक्यूटिव मेंबर के पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरनाथ मिश्र श्रीश्री रविशंकर के काफी करीबी माने जाते हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि अयोध्या मसले पर नदवी से 5 फरवरी को मुलाकात हुई थी। उन्होंने मुद्दे पर लिखित प्रस्ताव देने की मांग की थी। वह अयोध्या में मक्का की तरह एक मस्जिद बनाने की बात कर रहे थे और इसके लिए उन्होंने 200 एकड़ जमीन, 5000 करोड़ रुपए और राज्यसभा में सदस्यता मांगी थी।


हालांकि नदवी ने अमरनाथ मिश्र के अरोपों से किनारा किया है। उन्होंने कहा कि वह किसी अमरनाथ मिश्र को नहीं जानते। ये हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच तनाव पैदा करने की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed