फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala website launched by akhilesh yadav

वाह! इतनी जल्दी अपडेट हो गई वेबसाइटः अखिलेश

Mon, 05 Aug 2013 02:34 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
amar ujala website launched by akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर उजाला की लखनऊ वेबसाइट लॉन्च की तो उन्हें ये देखकर आश्चर्यजनक खुशी हुई कि कुछ मिनट पहले खींची गई दीपप्रज्ज्वलन की फोटो वेबसाइट पर मौजूद थी।

विज्ञापन


उन्होंने आश्यर्च से पूछा, 'वाह, आप लोगों ने इतनी जल्दी वेबसाइट अपडेट कर दी? ये फोटो तो इसी मंच की है।'

वेबसाइट के बारे में आरंभिक जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि वे समय मिलने पर पूरी वेबसाइट देखेंगे। अखिलेश ने सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला की लखनऊ वेबसाइट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


लखनऊ वासियों और दुनिया भर में बसे लखनऊ के अप्रवासियों के लिए अमर उजाला की ये वेबसाइट तैयार की गई है। इस वेबसाइट पर खबरों के अलावा पाठकों के लिए उपयोगी बहुत सी सामग्री दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट lucknow.amarujala.com को कंप्यूटर के अलावा टैबलेट और मोबाइल पर देखी जा सकती है।

आश्चर्यचकित रह गए मेहमान
अखिलेश यादव अमर उजाला के प्रतिभा सम्मान समारोह में आए थे और वहीं उन्होंने अमर उजाला की लखनऊ साइट को लॉन्च किया। उनके साथ वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल भी मौजूद थे।

अखिलेश ने टैबलेट पर वेबसाइट खोलकर उसे लखनऊ की जनता को समर्पित करने के खुश हुए. साथ ही उन्हें आश्चर्य हुआ कि वेबसाइट पर खबरें इतनी जल्दी अपडेट हो रही हैं। उन्हें जब ये जानकारी दी गई तो उन्होंने खुशी जाहिर की।

प्रोफेसर यशपाल ने भी कहा, 'बहुत बढ़िया है।' वे भी वेबसाइट के फीचर्स को ध्यान से देखते रहे।

लखनऊ की अपनी वेबसाइट
ये वेबसाइट लखनऊ के लिए एक संपूर्ण वेबसाइट है, हालांकि यह अमर उजाला की मूल वेबसाइट www.amarujala.com का हिस्सा भी होगी।

अमर उजाला की डिजिटल टीम ने बताया, 'लखनऊ के बाद जल्दी ही उत्तर प्रदेश और दूसरे प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए इसी तरह की वेबसाइट लॉन्च की जाएगी।'

इस वेबसाइट के जरिए लखनऊ की हर खबर लखनऊ के लोगों के लिए लाइव पहुंचाई जाएगी। सड़क से लेकर सियासत तक और कारोबार से लेकर कैम्पस तक, हरसंभव हरकत पलक झपकते इस वेबसाइट पर पढ़ी जा सकेगी।

इसमें राजनीति, सिटी हलचल, कैम्पस, शहरनामा, ब्लॉग, गॉसिप अड्डा और ऑफिस-ऑफिस जैसे स्पेशल फीचर मिलेंगे।

इस वेबसाइट के जरिए पाठक चाहें तो खुद अपनी खबरें वेबसाइट को भेज सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर सिटिजन जर्नलिस्ट की भूमिका निभा सकते हैं।

आपकी खबरें कॉलम के रूप में उन खबरों को स्थान दिया जाएगा जिन्हें अक्सर अखबार के सीमित पन्नों पर जगह नहीं मिल पाती. मसलन किसी कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम की खबरें और तस्वीरें भी इसमें प्रकाशित होंगी और किसी सामाजिक संस्था के आयोजन के विवरण भी।


इस सामग्री को वेबसाइट तक भेजने के लिए वेबसाइट पर ही खास इंतजाम भी किया गया है।

इस वेबसाइट के साथ अमर उजाला ने ब्लॉग की भी शुरुआत की है। इसमें लखनऊ शहर के ब्लॉगर अपना ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा इस साइट पर शहर के व्यंजनों का स्वाद भी पाठकों को मिलेगा और वीकेंड मनाने के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे।

शहर की विभिन्न सुविधाओँ की डायरेक्टरी इस साइट पर है तो बिलों के भुगतान से लेकर शो बुक करने तक की सुविधाएं भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed