{"_id":"5ffd48918ebc3e33865e33ce","slug":"amar-ujala-webinar-on-national-youth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Youth Day पर अमर उजाला वेबिनार, इस लिंक पर देखें पूरी कवरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Youth Day पर अमर उजाला वेबिनार, इस लिंक पर देखें पूरी कवरेज
Tue, 12 Jan 2021 03:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
वेबिनार में शामिल होने वाले पैनलिस्ट।
- फोटो : amar ujala
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस की इस वर्ष की थीम ‘युवाओं की कड़ी को जोड़ना’ रखी गई है। इसी क्रम में अमर उजाला युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए मंगलवार को वेबिनार का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
वेबिनार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी। इसमें युवाओं की कड़ी से कड़ी जोड़ने वाले अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ युवाओं से संवाद करेंगे। युवा शक्ति का सदुपयोग कैसे सही दिशा में किया जाए, उन्हें जोड़ कर किसी तरह समाज के लिए सकारात्मक नतीजे हासिल किए जा सकते हैं, इस पर मंथन भी होगा और संवाद भी।
विज्ञापन
पैनल में शामिल होंगे लेखक और कहानीकार दिव्य प्रकाश दुबे, संवाद विशेषज्ञ शेफाली चतुर्वेदी, विधायक आशीष सिंह आशु, युवा प्रधान स्मृति सिंह, रिसर्च एनालिस्ट निलय अग्रवाल, एनएसएस के राज्य समन्वयक अंशुमालि शर्मा, ओलंपियन दानिश, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन से डॉ. प्रभात, डॉ. सृष्टि, शिक्षिका व सोशल एक्टिविस्ट आयशा समेत राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा सदस्य, लखनऊ विश्वविद्यालय, केकेसी के स्टूडेंट् समेत तमाम युवा जुड़ेंगे।
विज्ञापन