फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala short film contest girl asked question to dr chandra prakash dwivedi that how to improve writting

अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता: डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी से बच्ची ने पूछा ऐसा सवाल कि कार्यक्रम में लगने लगे ठहाके

Mon, 04 Apr 2022 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Apr 2022 01:23 AM IST
सार

समारोह में मौजूद एक छोटी सी बच्ची वैष्णवी के सवाल ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल वैष्णवी ने डॉ. द्विवेदी से पूछा कि मैं अपनी हिंदी के सुलेख (राइटिंग) कैसे अच्छा बनाएं?

विज्ञापन
amar ujala short film contest girl asked question to dr chandra prakash dwivedi that how to improve writting
वैष्णवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता सम्मान समारोह रविवार को लखनऊ के डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जाने-माने फिल्म निर्देशक पद्म श्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘राष्ट्र निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर डॉ. द्विवेदी ने व्याख्यान दिया। 

विज्ञापन


डॉ. द्विवेदी के व्याख्यान के बाद कार्यक्रम में सवाल-जवाब का दौर चला। वहां मौजूद कई लोगों ने डॉ. द्विवेदी से हिंदी भाषा को लेकर अपने सवाल पूछे। इस बीच समारोह में मौजूद एक छोटी सी बच्ची वैष्णवी के सवाल ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल वैष्णवी ने डॉ. द्विवेदी से पूछा कि मैं अपनी हिंदी के सुलेख (राइटिंग) कैसे अच्छा बनाएं? मासूम के इस सवाल पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि मेरे अक्षर इतने अच्छे होते थे कि मेरे स्कूल में जो भी कार्यक्रम होते थे उनके लिए मैं लिखता था। विज्ञान के प्रयोग होने पर मुझसे स्लाइड्स लिखवाए जाते थे। ये भी कहा जाता था कि इसकी राइटिंग बहुत अच्छी है। धीरे-धीरे मैंने लिखना बंद किया, अब मैं जो हिंदी लिखता हूं उसे पढ़ने के लिए कुछ लोगों को बुलाना पड़ता है कि वो मुझे बताएं कि ये लिखा क्या है? आगे उन्होंने बच्ची से कहा कि बेटा हर दिन लिखो। मैं तो हर दिन लिखता हूं पर कंप्यूटर पर लेकिन आप पेंसिल और पेन से लिखो और जरूर लिखो।
विज्ञापन


‘हिंदी माथे की बिंदी’ को चुना गया सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म
गौरव मिश्रा की फिल्म ‘हिंदी माथे की बिंदी’ सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म चुनी गई है। समारोह में मिश्रा को पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। इसके अलावा विशेष जूरी द्वारा चयनित पांच श्रेष्ठ लघु फिल्मों को एक-एक लाख रुपये का विशेष पुरस्कार दिया गया। इसमें शाम्भव पांडे की ‘किताबी कीड़ा’, शिवेन्द्र प्रताप सिंह की ‘धन्यवाद’, अक्षांश योगेश्वर की ‘गाय’, नवीन अग्रवाल की ‘सुकून’ और यशवर्धन गोस्वामी की ‘मदर टंग’ शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed