{"_id":"677789240698c5b78f0a4fd2","slug":"amar-ujala-sangam-mahakumbh-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Sangam: दो दिवसीय संस्कृतियों का महाकुंभ ‘संगम’ आज से, गोमती रिवर फ्रंट पर हो रहा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Sangam: दो दिवसीय संस्कृतियों का महाकुंभ ‘संगम’ आज से, गोमती रिवर फ्रंट पर हो रहा आयोजन
Sat, 04 Jan 2025 08:06 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jan 2025 08:06 AM IST
सार
अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय आयोजन संस्कृतियों का महाकुंभ ‘संगम’ का आगाज शनिवार को होगा। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
lucknow
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंतजार की घड़ियां अब समापन की ओर हैं। अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय आयोजन संस्कृतियों का महाकुंभ ‘संगम’ का आगाज शनिवार को होगा। गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे के निकट रिवरफ्रंट पर कार्यक्रम का शुभारंभ चार जनवरी को सुबह दस बजे होगा।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लंबी शृंखला शुरू होगी। इस दो दिवसीय आयोजन में लखनऊ में रहने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के खानपान और संस्कृतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। एक तरफ भोजपुरी और अवधी जायके का स्वाद मिलेगा तो दूसरी तरफ गढ़वाली और कुमाऊनी संग घुलेंगे गुजरात के रंग। सिंधी समाज का स्पेशल कढ़ी चावल होगा तो एक स्टॉल पर होगी पूरे केरल की झलक। इसके अलावा महिला उद्योग से सशक्तीकरण की मिसाल बन रही महिलाएं भी घर पर तैयार उत्पादों के साथ मौजूद होंगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों का सम्मान होगा। कुंभ की थीम पर आयोजित इस आयोजन में पिछले बार की तुलना में बहुत कुछ खास है। कार्यक्रम में इस बार हर वर्ग के व्यक्ति के मनोरंजन का ख्याल रखा गया है। समारोह का समापन सूफी नाइट और कवि सम्मेलन के साथ होगा।
विज्ञापन
जिन्होंने भेजा वीडियो उन्हें मिला मौका, आप भी दिखाएं हुनर
अमर उजाला ने मोबाइल नंबर 7617566164 पर लोगों से हुनर दिखाता वीडियो मांगा था। कई लोगों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। अब बारी है आपकी। आप भी हमें अपना हुनर दिखाता हुआ वीडियो भेज सकते हैं। हम आपको भव्य मंच पर प्रस्तुति देने का मौका देंगे।
पार्किंग की होगी पर्याप्त व्यवस्था
रिवर फ्रंट पर होने वाले इस आयोजन में पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। 1090 चौराहे और अंबेडकर पार्क की तरफ से आने वाले वाहन मरीन ड्राइव और चटोरी गली की तरफ खड़े होंगे। वहीं समतामूलक चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था उसी तरफ की जाएगी।