फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Samvad: Cinema ke Action Ki Baat with Akshay Kumar and Tiger Shroff.

अमर उजाला संवाद: सिनेमा के एक्शन पर बात... अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ के साथ, जानें और क्या है खास

Mon, 26 Feb 2024 12:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Feb 2024 12:32 AM IST
सार

अमर उजाला के 'संवाद: उत्तर प्रदेश' में देश की नामचीन हस्तियां शिरकत कर रही हैं। संवाद का आयोजन 26 व 27 फरवरी को लखनऊ के शहीद पथ स्थित होटल द सेंट्रम में किया जा रहा है। आयोजन में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार व टाइगर श्राफ सिनेमा में एक्शन पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: Cinema ke Action Ki Baat with Akshay Kumar and Tiger Shroff.
संवाद में शामिल होंगे अक्षय कुमार व टाइगर श्राफ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिंदी फिल्म जगत में अपने एक्शन से खास पहचान बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार और एक्शन को एक नये स्तर पर ले जाने वाले युवा अभिनेता टाइगर श्राफ सोमवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सिनेमा में एक्शन पर चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों अभिनेता सिनेमा में आज के एक्शन और भविष्य में आने वाले बदलाव पर अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन


अक्षय कुमार की शुरुआती पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में रही है लेकिन हेराफेरी और फिर हेराफेरी फिल्मों से उन्होंने खुद को नये रूप में दर्शकों के सामने रखा। दर्शकों ने उन्हें बदले अंदाज में भी खूब पसंद किया। अक्षय अमर उजाला के इस विशेष सत्र में अपनी यात्रा और टाइगर श्राफ के साथ आने वाली अगली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के बारे में भी अनुभव शेयर करेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित 'संवाद: उत्तर प्रदेश' में देश की नामचीन हस्तियां शिरकत कर रही हैं। संवाद का आयोजन 26 व 27 फरवरी को लखनऊ के शहीद पथ स्थित होटल द सेंट्रम में किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'समृद्धि की ओर बढ़ते यूपी' औद्योगिक परिदृश्य में आए सकारात्मक बदलाव और सुदृढ़ होती प्रदेश की अर्थव्यवस्था से सबको परिचित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी सशक्त होते प्रदेश और भविष्य की संभावनाओं को सामने रखेंगे। इसके अलावा, अयोध्या में बालक राम की अलौकिक मूति तैयार करने वाले प्रतिष्ठित मूर्तिकार अरुण योगीराज, आध्यात्मिक गुरु आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, हिंदी सिनेमा की जानी मानी हस्ती अक्षय कुमार व टाइगर श्राफ, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पद्मश्री पीटी उषा, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी, केंट ग्रुप के सीएमडी महेश गुप्ता, ले. जनरल (रिटायर्ड) आरआर निंभोरकर, एडलवाइस म्यूच्यूअल फंड की एमडी व सीईओ राधिका गुप्ता व पीडब्ल्यूसी इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर मो. आसिफ इकबाल कई सत्रों में अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे।

आयोजन का दूसरा दिन महिलाओं को समर्पित होगा, स्मृति ईरानी करेंगी शुभारंभ
संवाद का दूसरा दिन महिलाओं व बेटियों पर केंद्रित होगा। इसका शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। प्रदेश सरकार की सभी महिला मंत्री एक विशेष सत्र में महिलाओं की प्रगति को लेकर उठाए जा रहे कदमों की चर्चा करेंगी।


आध्यात्मिक वक्ता और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी, शीरोज की सीईओ शायरी चहल, मैपमायजिनोम की सीईओ अनुराधा आचार्य, इनफर्टिलिटी सेंटर रेनवो आईवीएफ की संस्थापक डॉ. जयदीप मल्होत्रा, ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर, यशोदा ग्रुप स्पेशिएलटी हॉस्पिटल की सीईओ उपासना अरोड़ा भी अपने विचार साझा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed