फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala rupayan award

'अचीवर्स' को राजा हसन और सोना महापात्रा ने दिए सुर

Mon, 28 Oct 2013 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
amar ujala rupayan award

जज्बा, जोश और साहस। वह भी ऐसा कि सिर्फ अपने दम पर समाज के बड़े हिस्से का कायाकल्प कर दिया।

विज्ञापन


बदलाव की मिसाल बनीं कुछ ऐसी ही महिलाओं को शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला ने रूपायन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया।

इस पहल में सुर और साज रोपने का काम किया बॉलीवुड के दो पार्श्व गायकों ने। राजा हसन और सोना महापात्रा ने अपनी सुरीली और दिलकश पेशकश से सबका दिल जीत लिया।

क्या-कब हुआ

8:44: एक रियलिटी शो से लाइमलाइट में आए बेहतरीन गायक राजा हसन ने अपनी सुरीली आवाज में मैं तैनु समझावां की...गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कैलाश खेर का गाया हुआ सॉन्ग टूटा टूटा एक परिंदा ऐसे टूटा गाया और सबको झूम कर अपने साथ गाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


8:20: सोना ने अभी नहीं आना गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया और अंबर सरिया गाकर अमर उजाला के इस बेहतरीन अवॉर्ड फंक्शन को खूबसूरत मोड़ पर दोबारा लौटने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


8:17: सोना महापात्रा एक बार फिर मंच पर लौटीं और अपनी दिलकश आवाज में 'आजा वे आजा वे ' गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

8:10: कार्यक्रम की चीफ गेस्ट आशा पारिख ने दर्शकों से बात की और अमर उजाला संग सभी अचीवर्स का इस्तकबाल किया।

8:05: सभी वीमेन अचीवर्स ने आशा पारिख व अन्य ज्यूरी मेंबर्स के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

7:45-8:05: इस दौरान अमर उजाला की ओर से लखनऊ की छह शक्तिशाली महिलाओं को जनप्रिय व्यक्तित्व सम्मान दिया गया।

7:42 pm: इलाहाबाद की दीपा धर को उनकी बेहतरीन लखनी के लिए अवॉर्ड दिया गया।

7:40 pm: सभी वीमेन अचीवर्स का अमर उजाला का रूपायन अवॉर्ड देना शुरू किया गया। सबसे पहला स्पेशल अवॉर्ड दिया गया मुन्नी देवी को।

7:33 pm: सभी वीमेन अचीवर्स पर बनाई एक शॉर्टफिल्म दिखाई गई।

7:29: न आना इस देश मेरी लाडो टीवी सीरियर की 'अम्मा' यानी मेघना मलिक को राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री उमेश सिन्हा जी ने सम्मानित किया। टीवी कलाकार मेघना मलिक अपने राजस्थानी अंदाज में ही दर्शकों से रू-ब-रू हुई। उन्होंने भी अमर उजाला की इस मुहिम की बहुत प्रशंसा की।

7:18: फिक्की से जुड़ी और अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड की ज्यूरी मेंबर अर्चना गरोदिया को मेयर दिनेश शर्मा ने पदक देकर सम्मान किया। अर्चना गरोदिया ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की और अवॉर्ड पाने वालों को बधाई दी।

7:15: कंचन भट्टाचार्य जी ने अपने कॅरियर के बारे में बताया और उससे जुड़े किस्से साझा किए। डाकू मक्खन सिंह के बारे में बताया।

7:12: देश की पहली महिला डीजीपी कंचन भट्टाचार्य जी को सपा के मंत्री राजेंद्र चौधरी जी ने सम्मानित किया।

7:02: सोना महापात्रा की शानदार परफॉर्मेंस का अंत। सोना ने लखनऊ की तारीफ में चंद तारे और जड़े फिर दर्शकों से विदा ली।

6:59 pm: सोना महापात्रा ने अपनी जोरदार परफॉर्मेंस के बाद कार्यक्रम में मौजूद युवतियों से बात की। और, आज शाम अपनी दिलकश आवाज में तीसरा गाना 'घर याद आता है मुझे' गाया...

6:53 pm: सोना महापात्रा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी युवतियों और महिलाओं को डेडिकेट करते हुए 'मुझे क्या बेचेगा रुपैया' सान्ग गाया।

6:49 pm: सोना महापात्रा की जोरदार परफॉर्मेंस का आगाज। सत्यमेव जयते के ओ री चिरैया सॉन्ग से शुरू हुआ संगीतमय सफर।

6:45 pm: अरुणिमा सिन्हा ने अपने दिल की बात मंच से सभी लोगों से साझा की और महिला होने की अहमियत का अहसास कराया।

6:40 pm: अरुणिमा सिन्हा को रुपायन के संपादक संजय देव जी ने प्रशस्ति और मेडल देकर सम्मानित किया।

6:39 pm: अरुणिमा सिन्हा को आशा पारिख जी ने सम्मानित किया।

6:32: डिजिटल कंटेंट के संपादक विनोद वर्मा जी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इस अवार्ड फंक्शन के मकसद के बारे में बताया।

6:30: आशा पारिख जी ने आगमन किया और जोरदार तालियों से उनका स्वागत हुआ

6:28: अरुणिमा सिन्हा ने दीप प्रज्विलित किया और कार्यक्रम की शुरुआत हुई

6:27 pm: पहली महिला डीजीपी कंचन भट्टाचार्य का स्वागत

6:00 pm: यूपी के जेल एवं कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी का स्वागत

6:05 pm: एक्ट्रेस मेघना मलिक का स्वागत

क्या है मकसद

प्रदेश की अन्य ऐसी महिलाएं और बेटियां भी उनसे प्रेरित होकर कुछ नया कर सकें, जिनमें जोश भी है और जज्बा भी। जरूरत है सिर्फ प्रोत्साहन की।

रूपायन अचीवर्स एवार्ड का आयोजन शनिवार शाम पांच बजे किया गया है। इसमें प्रदेश की 12 चुनिंदा महिला अचीवर्स को सम्मानित किया जाना है।

मशहूर फिल्म अभिनेत्री आशा पारिख मुख्य अतिथि हैं। इनके अलावा, शहर की छह महिला शख्सियतों को जनप्रिय व्यक्तित्व सम्मान भी दिया जाना है।

ये ऐसी सख्शियतें हैं, जिन्होंने लंबे समय तक अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया और शहर को बहुत कुछ दिया। शहर की कई जानी-मानी हस्तियां भी समारोह की गरिमा को बढ़ा रही हैं।


समारोह के बाद मशहूर गायिका सोना महापात्रा और राजा हसन अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।

निर्णायक मंडल की सदस्य
मेधा पाटकर ( समाज सेविका), कंचन चौधरी भट्टाचार्य (देश की पहली महिला डीजीपी), अर्चना गरोदिया गुप्ता, मेघना मलिक (टीवी कलाकार)।

सफल प्रतिभागी
अतुल शर्मा (मेरठ), माधुरी सिंह (वाराणसी), लीमा धर (इलाहाबाद), अल्पा निगम (गोरखपुर), सविता सिंह (गाजीपुर), मालती देवी (फतेहपुर) सीमा तिवारी (झांसी), नीलू मिश्रा (बस्ती), मंजुला शर्मा (मुरादाबाद), दिव्या शुक्ला (लखनऊ)। इसके अतिरिक्त विशिष्ट पुरस्कारों की सूची में शामिल हैं तबस्सुम नाज (पीलीभीत), चित्रलेखा सिंह (अलीगढ़)।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed