फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala plantation program under aprajita 100 million smiles with support of LDA

अमर उजाला की मुहिम में साथ आया लखनऊ, 'बेटी के नाम लगाया एक पौधा'

Tue, 06 Aug 2019 12:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 06 Aug 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
amar ujala plantation program under aprajita 100 million smiles with support of LDA
एक पौधा बेटी के नाम। - फोटो : amar ujala

‘अमर उजाला’ ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत ‘एक पौधा बेटी के नाम’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें स्कूल के बच्चों के साथ ही बड़े भी शामिल हुए और इस नेक काम का हिस्सा बने।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार सुबह 7.30 बजे से गोमती बैराज के रिवर फ्रंट के बाएं तट पर समता मूलक चौराहे पर अपट्रॉन बिल्डिंग के ठीक सामने किया गया।

कार्यक्रम में शहर की मेयर संयुक्ता भाटिया भी शरीक हुईं और अमर उजाला की कवायद की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए जनता का जागरूक होना आवश्यक है। पर्यावरण ही हमारा जीवन है। इस मुहिम में बच्चों का शामिल किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


अगर हम अभी पर्यावरण के लिए जागरूक न हुए तो एक वक्त ऐसा भी आ सकता है कि हमें ऑक्सीजन के लिए पीठ पर सिलेंडर लाद कर चलना पड़े। जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकरी आंकड़े बताते हैं कि लखनऊ में घने जंगल शून्य हैं। हालांकि लगातार प्रयासों से इनमें कुछ वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन अभी भी हम आदर्श स्थिति नहीं हासिल कर सके हैं। यदि हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों का स्वागत हरियाली करे तो इसके लिए हमें प्रयास करने होंगे। 


‘अमर उजाला’ परिवार का मानना है कि बेटियां और पौधे दोनों बेहतर देखभाल और परवरिश पाकर पल्लवित होते हैं। दोनों की ही छाया तले परिवार, समाज और देश की सुख- समृद्धि फलती-फूलती है। तो आइए बेटी के नाम पर एक पौधा लगाकर संकल्प लें कि हम बेटियों को फलने-फूलने का हर संभव मौका देंगे। साथ ही अपने पर्यावरण की हरियाली को हर हाल में बचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed