{"_id":"5f5daaf08ebc3e56672d14b8","slug":"amar-ujala-online-kavi-sammelan-broadcast-on-facebook-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का ऑनलाइन कवि सम्मेलन आज, 12 बजे से फेसबुक पेज पर होगा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का ऑनलाइन कवि सम्मेलन आज, 12 बजे से फेसबुक पेज पर होगा प्रसारण
Sun, 13 Sep 2020 11:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
कवि सम्मेलन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत आज रविवार को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रतिष्ठित कवि और कवयित्रियां शामिल होंगे। आयोजन का सजीव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले आयोजन में प्रमुख रूप से देश के प्रख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना, युवाओं के चहेते कवि प्रियांशु गजेंद्र, हिंदी मंचों के ख्यातिप्राप्त कवि व अकादमिक विश्लेषक डॉ. राहुल अवस्थी, अवधी के लोकप्रिय कवि डॉ. अशोक अज्ञानी, ओज कवि अभय निर्भीक, ओज के ही युवा हस्ताक्षर प्रख्यात मिश्रा और शृंगार की कवयित्री शिखा श्रीवास्तव की रचनाओं का आप घर बैठे आनंद उठा सकेंगे।
हिंदी मंचों के इन धुरंधर रचनाकारों के जरिए आप तक शृंगार, ओज और हास्य-व्यंग्य में लिपटे गीत और कविताएं पहुंचेंगी। ...तो इस अनूठे आयोजन के साक्षी बनें और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दें।