फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar ujala foundation organize blood donation camp today

अमर उजाला फाउंडेशन का शिविर आज, रक्तदान कर बनिए महादानी

Sun, 25 Jul 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala foundation organize blood donation camp today
अमर उजाला फाउंडेशन आज आयोजित कर रहा है ब्लड डोनेशन कैंप। - फोटो : ??? ?????
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर रविवार को वीआईपी रोड, टेढ़ी पुलिया, आलमबाग स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा।
विज्ञापन

साईं मोहनलाल के 40वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरु माता दयाली देवी सेवा मंडल और सखी बाबा युवा मंडल के सहयोग से लगने वाले शिविर में केजीएमयू ब्लड बैंक की टीम रक्तदान कराएगी।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन साईं मोहनलाल और विधायक सुरेश चंद्र तिवारी करेंगे। रक्तदान कर महादानी बनने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी करेगा। शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तूलिका चंद्रा ने सभी स्वस्थ लोगों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान से न तो कमजोरी आती है न ही संक्रमण होता है।
18 से 65 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। अपील की है कि मास्क लगाकर आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
सिंधी समाज के धर्मगुरु साईं मोहनलाल और साईं हरीश लाल ने समाज के लोगों से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि कोरोना संकट में लोग रक्तदान कर दूसरों की जान बचाएं।
पंजीकरण और जानकारी के लिए करें संपर्क
- प्रीतम बलेचा : 9936189492
- विवेक सक्सेना : 9675899626
लोहिया में कल रक्तदान कर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
अपने सामाजिक सरोकारों के तहत अमर उजाला फाउंडेशन 26 जुलाई को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर गत वर्ष की भांति आयोजित इस शिविर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के सम्मान में लोग रक्तदान करेंगे। शक्ति क्लब ऑफ अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 137 और रेडियो मिर्ची के सहयोग से लोहिया अस्पताल के पुराने भवन में स्थित ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक लगने वाले शिविर में ब्लड बैंक की टीम रक्तदान कराएगी। इसमें रक्तदान कर महादानी बनने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी करेगा। शिविर में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा।

सैनिकों के सम्मान में बढ़ चढ़कर करें रक्तदान
लोहिया अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने सैनिकों के सम्मान में सभी स्वस्थ लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। 18 से 65 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। आपका एक यूनिट ब्लड चार जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। अपील है कि मास्क अवश्य लगाकर आएं। वैक्सीनेशन (पहली अथवा दूसरी डोज) के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। इसी प्रकार कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट आने के 28 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं।
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
- 18 से 65 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति।
- वैक्सीनेशन के 14 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान।
- कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट आने के 30 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान।
इन बातों का रखें ख्याल
- रक्तदान करने से पहली रात भरपूर नींद लें।
- खाली पेट रक्तदान न करें, भरपेट नाश्ता या भोजन अवश्य करें।
- हृदय और शुगर के रोगी रक्तदान नहीं कर सकते हैं।
- रक्तदान करने से पहले आपने किसी भी दवा का सेवन न किया हो।
रक्तदान के फायदे
- रक्तदान से नई लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं।
- ये रक्त-प्रवाह को सामान्य बनाए रखता है।
- ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।
- हृदय संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है।
- ये कैंसर के रिस्क को भी घटाता है।
पंजीकरण और जानकारी के लिए करें संपर्क
- विवेक सक्सेना-9675899626
- प्रभात कुमार-7275866612
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed