फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala exclusive Outsiders found selling medical and surgical items in KGMU

एक्सक्लूसिव: केजीएमयू में एचआरएफ स्टोर खाली, बाहरी व्यक्ति बेचता मिला मेडिकल और सर्जिकल सामान

Tue, 04 Oct 2022 08:41 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Oct 2022 08:41 AM IST
सार

चिकित्सा विवि में खुलेआम चल रहे मनमानी के इस खेल को ‘अमर उजाला’ के संवाददाता ने सोमवार को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। यहां  संस्थान के शताब्दी फेज-1 भवन में भूतल पर स्थित हाल में दोपहर 12 बजे के करीब पीली शर्ट पहने यह व्यक्ति कई बैग लेकर कुर्सी पर बैठा हुआ था।

विज्ञापन
amar ujala exclusive Outsiders found selling medical and surgical items in KGMU
केजीएमयू में बाहरी व्यक्ति बेचता मेडिकल और सर्जिकल सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केजीएमयू में कहने को तो हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) से सस्ती दर पर दवा व सर्जिकल सामान उपलब्ध है, लेकिन वास्तव में इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। कुछ जिम्मेदारों व निजी मेडिकल स्टोर संचालकों की मिलीभगत के कारण लोगों को महंगी दवा और सर्जिकल सामान खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चिकित्सा विवि में खुलेआम चल रहे मनमानी के इस खेल को ‘अमर उजाला’ के संवाददाता ने सोमवार को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन

संस्थान के शताब्दी फेज-1 भवन में भूतल पर स्थित हाल में सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब पीली शर्ट पहने यह व्यक्ति कई बैग लेकर कुर्सी पर बैठा हुआ था। यहां मौजूद सस्ती दर की दुकान पर सर्जिकल सामान उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर कर्मचारी सामने कुर्सी पर बैठे इसी व्यक्ति के पास तीमारदारों को भेज रहे थे। मरीज ओटी में जा चुका था, इसलिए सामान जल्दी लाना था। तीमारदार इस व्यक्ति को पर्चा दिखाकर सामान के बारे में पूछता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह कुछ सामान बैग से दे देता है और कुछ मंगाने के लिए किसी को फोन करने लगता है। यह सब खुलेआम चल रहा था, लेकिन इसे रोकने और टोकने वाला कोई नहीं था। केजीएमयू के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि यह नजारा यहां आए दिन नजर आता है। भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह रोज रिकॉर्ड भी होता है, लेकिन प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने वाले डॉक्टर इसे देखने की जरूरत नहीं समझते। ऐसे में एचआरएफ में जरूरी सामान उपलब्ध न होने की आड़ में मरीजों को महंगा सामान खरीदने पर मजबूर किया जाता है।

विज्ञापन

दो कुर्सी पर डेरा, मजाल कि कोई बैठ जाए
इस व्यक्ति की धाक और पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने हॉल के अंदर दो कुर्सियों पर अपना डेरा जमा रखा था। वहीं पर बगल में कई 
तीमारदार जमीन पर बैठे थे। किसी ने कुर्सी पर बैठने का प्रयास भी किया तो उसे इस व्यक्ति ने बैठने नहीं दिया।

सूचना पर आए प्रॉक्टर, मौके पर पकड़ा
‘अमर उजाला’ के संवाददाता ने इसकी सूचना प्रॉक्टर प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव को दी। इस पर वह शताब्दी भवन पहुंचे और आलमबाग निवासी विनय मिश्रा नाम के इस व्यक्ति को पकड़ा। अवैध रूप से मेडिकल और सर्जिकल सामान बेंचने के आरोप में इसे चौकी इंचार्ज को सौंपकर विधिक कार्रवाई करने के लिए कहा।

गंभीर मामला, होगी कार्रवाई
संस्थान में हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के माध्यम से मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं व सामान उपलब्ध कराया जाता है। मौके पर विनय मिश्रा नाम का व्यक्ति अवैध रूप से मेडिकल और सर्जिकल सामान बेचते पाया गया। यह गंभीर मामला है। विधिक कार्रवाई के लिए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। -प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव, प्रॉक्टर, केजीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed