फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh released a new video and targets akhilesh yadav.

अमर सिंह ने वीडियो जारी कर अखिलेश को बताया नमाजवादी, आजम खां पर भी साधा निशाना

Sat, 25 Aug 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
amar singh released a new video and targets akhilesh yadav.
अमर सिंह - फोटो : amar ujala

कभी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे सांसद अमर सिंह ने एक वीडियो क्लिप जारी कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विष्णु मंदिर बनाने के दावे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आजम खां के बहाने अखिलेश पर निशाना साधा। कहा, अखिलेश समाजवादी नहीं, नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


अखिलेश को संबोधित करते हुए अमर ने कहा है कि तुम्हारे पिता के राजनीतिक पुत्र आजम खां ने एक बयान में कहा है कि अमर सिंह को काट देना चाहिए, मेरी बेटियों पर तेजाब फेंकना चाहिए। कहा कि आपके और आपके परिवार में भी बेटियां व बहुएं हैं। हमने उनकी मदद की थी, लेकिन जब तुम लोगों की वजह से मैं जेल में था तब न तुम आए और न ही तुम्हारे पिता मेरे परिवार के आंसू पोंछने आए।
विज्ञापन


उन्होंने आजम को राक्षस बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ देश के हिंदू समाज से अपील करूंगा। इसके लिए मुझे सांप्रदायिकता का तमगा बेशक मिले।

'धर्मनिरपेक्षता का मतलब स्वाभिमान त्यागना नहीं'

अमर सिंह ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब स्वाभिमान त्यागना नहीं है। मैं अशफाक उल्ला खां और अबुल कलाम जैसे राष्ट्रवादी मुसलमानों का सम्मान करता हूं, लेकिन आजम का नहीं जिन्होंने मुलायम सिंह के जन्मदिन समारोह के बाद अबू सलेम और दाउद को आदर्श बताया था। जिसने पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी बताया है और भारत माता को डायन कहा।

18 बरस तक क्षत्रिय जीवे, आगे जीवन को धिक्कार...

अमर ने कहा, मैंने बड़ी स्क्रीन पर इस वीडियो को गांव-गांव और गली-गली नहीं दिखाया तो क्षत्रिय नहीं हूं। क्षत्रिय का अर्थ समझाने के लिए उन्होंने ये लाइनें पढ़ीं... ‘12 बरस तक कुकुर जीवे, 16 बरस तक जिये सियार, बरस 18 क्षत्रिय जीवे, आगे जीवन को धिक्कार।’ उन्होंने कहा, मैं उनकी एक-एक चुनौती का सामना करने को तैयार हूं। ईंट का जवाब पत्थर से नहीं दिया तो क्षत्रिय की औलाद नही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed