{"_id":"587b6ba04f1c1b3703efe13c","slug":"amar-singh-goes-to-singapore-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव से पहले अमर सिंह ने छोड़ा देश, जानें- कहां गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव से पहले अमर सिंह ने छोड़ा देश, जानें- कहां गए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Jan 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
- फोटो : SELF
समाजवादी पार्टी में मची उठापटक के बीच अमर सिंह ने यूपी चुनाव से पहले देश छोड़ दिया है। अब उनकी वापसी मार्च के अंत तक होगी।
विज्ञापन
एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। लंदन में भी उनका इलाज चल रहा था, अब वह इलाज पूरा करने के बाद ही मार्च के अंत तक वापसी करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सपा में मची कलह के पीछे मुख्य कारण अमर सिंह को ही माना जा रहा था। सीएम अखिलेश ने सीधे तौर पर उन्हें ही विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया।
हालांकि, खुद उन्होंने अखिलेश के इन आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि वह मुलायम के साथ हैं और हमेशा ही रहेंगे।
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आठ फरवरी को होगी, जबकि मतगणना 11 मार्च से होगी।