{"_id":"58af04574f1c1b701cb23fc8","slug":"amanmani-tripathi-expelled-from-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का आरोपी अमनमणि समेत सात सपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या का आरोपी अमनमणि समेत सात सपा से निष्कासित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
अमनमणि त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी ने पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी सहित सात को पार्टी से निष्कासित कर दिया। अमनमणि को यूपी चुनाव के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा जारी की गई सूची में महाराजगंज के नौतनवां से सपा का टिकट दिया गया था। उससे पहले ही अमनमणि के खिलाफ पत्नी सारा की हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद उसका टिकट काटकर कौशल किशोर सिंह को प्रत्याशी बनाया था और उसे मैदान से हटने का निर्देश दिया। इसके बाद भी वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा था।
विज्ञापन
अमनमणि की पत्नी सारा की मां ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उस पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उम्मीदवारी रद्द करने की गुहार लगाई थी।
अमनमणि के साथ उसके सहयोगियों पूर्व विधायक श्याम नारायण त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीतमणि त्रिपाठी, राजेश्वरमणि त्रिपाठी, जमाल अहमद और गुड्डू खान को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन