{"_id":"09eabf6208cb1f7c8e063265eae0d50b","slug":"alok-ranjan-launches-useful-mobiles-app-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का ऐप लॉन्च, चुटकी में हल होगी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का ऐप लॉन्च, चुटकी में हल होगी समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Dec 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम से जुड़ीं समस्याओं का निराकरण अब और आसान होगा। आप अपने स्मार्ट फोन के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर न केवल उनका समाधान करा सकेंगे बल्कि स्टेट्स भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
इस ऐप के जरिए लोगों को नगर निगम लखनऊ से जुड़ीं वे तमाम जानकारियां मिलेंगी जो निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
बुधवार को दोपहर में मुख्य सचिव आलोक रंजन के ऑफिस में इसकी लॉन्चिंग हुई। अपने एड्रॉयड या विंडोज फोन के जरिए गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
नगर निगम लखनऊ सर्च करते ही ऐप दिखेगा। इस पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे। निगम कर्मचारी भी अपने-अपने लॉगइन के जरिए ऑनलाइन ही अपने विभाग से जुड़ीं शिकायतों को देख कर उनके निस्तारण को लेकर जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने बताया कि, ई-गर्वनेंस के क्षेत्र में लखनऊ नगर निगम का यह प्रयोग उसको और बेहतर एजेंसी बनाएगा।