{"_id":"71e40d39e4b6e332b407d692012f204f","slug":"almbagh-bus-station-up-and-down-the-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमबाग बस स्टेशन पर जल्द बनेगा मल्टीप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमबाग बस स्टेशन पर जल्द बनेगा मल्टीप्लेक्स
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Jul 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको बहराइच, आगरा या प्रदेश के दूसरे जिलों में जाना है तो अब घर से सामान लाद कर ले जाने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
बस जेब में पैसा लेकर बस अड्डे पहुंच जाइये और मनमाफिक कपड़े, गहने और जरूरी चीजों की शॉपिंग कीजिए।
भूख लगे तो मनपसंद रेस्टारेंट में लंच कीजिए और उसके बाद फर्राटे से वहीं खड़े-खड़े चुनिंदा बस से अपने ठिकाने की राह पकड़िए। अगर बस लेट है तो मल्टीप्लेक्स में फिल्म भी देख लीजिये।
आपको यह तमाम सुविधाएं जल्द ही आलमबाग बस अड्डे पर मुहैया होने लगेगी।
सरकार के कैबिनेट मंत्री परिषद ने मंगलवार को थ्री पी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर बस अड्डे को संवारने के लिए निर्माण की मंजूरी दी है।
यानी मंत्री परिषद ने टेंडर प्रक्रिया को पूरी करने की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद निगम में बुधवार से बस अड्डे पर निर्माण संबंधी टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि आलमबाग बस अड्डे का कारपेट एरिया साढ़े छह एकड़ है। इसके 30 प्रतिशत हिस्से पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स यानी मॉल का निर्माण होगा।
विज्ञापन
इस मॉल की ऊंचाई जितने हिस्से पर निर्माण होगा उससे ढाई गुनी होगी।
बस अड्डे के किस हिस्से पर मॉल का निर्माण हो जिससे खूबसूरती में चार चांद लगे व बस का संचालन प्रभावित न हो इसका चयन परिवहन अफसरों की मध्यस्तता से तय होगा।