{"_id":"51a25b717ebd4b76c24592ae013b1780","slug":"almbag-bus-station-will-be-hitech","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट की तरह खूबसूरत होगा आलमबाग बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट की तरह खूबसूरत होगा आलमबाग बस स्टैंड
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Jul 2014 03:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की राजधानी स्थित सबसे बड़ा बस अड्डा एयरपोर्ट की तर्ज पर संवरेगा। इसके लिए टायल्स की रंग-बिरंगी फर्श बनाएंगे।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टील की बेंच लगेगी। एसी वेटिंग हाल में आरामदेह फर्नीचर सजेगा।
परिवहन निगम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी के बाद आलमबाग बस अड्डे को खूबसूरत बनाने एवं यात्री सुविधाएं मुहैया कराने का प्रस्ताव बनाने में जुटा है।
आलमबाग बस अड्डे पर भविष्य में वह सब यात्री सुविधाएं मुहैया होगी जो एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।
बस अड्डे से खोखा टाइप के टिकट बुकिंग हटेंगे। इसकी जगह पर स्टैंडर्ड डिजाइन के टिकट बुकिंग काउंटर खुलेंगे।
जरूरत पड़ने पर दूसरे एसी वेटिंग हाल का निर्माण किया जाएगा। इसमें आरामदेह फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी।
जिससे यात्रियों को 4-6 घंटे बस का इंतजार करने के दौरान दिक्कत न हो।
बस अड्डे पर जगह-जगह स्टील की बेंच लगेगी। पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगेंगे।
साथ ही प्रसाधन सुविधाओं को और अधिक स्वच्छ एवं हाइजेनिक बनाया जाएगा।
इस बस अड्डे को संवारने एवं मॉनीटरिंग की कमान निगम मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक को सौंपी गई है।
आलमबाग बस अड्डे के पूछतांछ केंद्र को हटाकर खूबसूरत स्वागत कक्ष काउंटर बनाया जाएगा।
इस काउंटर पर बसों के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
इन काउंटर पर जिन कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। उनको ट्रेंड करने की भी योजना है। जिससे वह यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आए।