फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allowed to file chargesheet against Salman Khurshid wife Louise Khurshid

सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की मिली अनुमति

Wed, 13 Jun 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Jun 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
allowed to file chargesheet against Salman Khurshid wife Louise Khurshid

कांग्रेस शासन काल में दिव्यांगों को उपकरण देने के नाम पर हुई लूट के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद व अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति गृह विभाग ने दे दी है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में ईओडब्ल्यू की ओर से मार्च माह के अंत में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी और आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति मांगी थी। पत्रावली का परीक्षण कर न्यायिक विभाग से राय ली गई और अब आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि लुईस खुर्शीद डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट चलाती हैं। 2010 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने ट्रस्ट को 71.50 लाख रुपये का अनुदान देकर दिव्यांगों का शिविर लगाकर उपकरण बांटने के लिए कहा था। ट्रस्ट की ओर से दावा किया गया कि फर्रुखाबाद के कायमगंज में कैंप लगाकर उपकरण बांटे गए। लेकिन ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच में कायमगंज में लगाए गए शिविर को फर्जी पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में दिए गए थे जांच के आदेश

दिव्यांगों को उपकरण देने के नाम पर गबन मामले में प्रदेश सरकार ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर 2012 में ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने के आदेश दिए। ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच में शिविर के साथ ही सत्यापन में तहसीलदार कायमगंज व चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर भी अभिलेखों में फर्जी पाए थे।

पिछले वर्ष जून माह में ईओडब्ल्यू ने फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज कराया था। मार्च माह में इस मामले में जांच पूरी करते हुए ईओडब्ल्यू ने ट्रस्ट की सर्वेसर्वा लुईस खुर्शीद व अन्य के खिलाफ  आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति प्रदेश सरकार से मांगी थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सचिव प्रत्यूष शुक्ला की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed