फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allowance hike for primary school's cook

एमडीएम के रसोइयों का मानदेय बढ़ेगा

Sat, 07 Dec 2013 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
allowance hike for primary school's cook

सरकारी स्कूलों में मध्याहन भोजना योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का मानदेय

विज्ञापन
बढ़ाया जाएगा।

साथ ही व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए विद्यालय प्रबंधन समितियों का सहयोग लिया जाएगा। वहीं केंद्र को जिलास्तर तक का प्लान भेजा जाएगा।


ऐसे ही कई अहम मुद्दों पर शुक्रवार को लखनऊ में हुई मध्याह्न भोजन योजना की कार्यशाला में चर्चा हुई। इस कार्यशाला में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय में एमडीएम निदेशक गया प्रसाद के साथ नौ राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

यूपी से बेसिक शिक्षा सचिव नीतीश्वर कुमार शामिल थे। चर्चा में रसोइयों के मानदेय का मुद्दा उठा। इस पर एमडीएम निदेशक ने कहा कि केंद्र सरकार मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही है।

यह बात भी सामने आई कि यूपी में मॉनीटरिंग सिस्टम तो ठीक है लेकिन उस पर अमल नहीं हो रहा।

अच्छे भोजन के लिए अभिभावकों को भी मॉनीटरिंग में शामिल करने की बात हुई ताकि शिक्षकों का बोझ हल्का किया जा सके।

इसके लिए नीतीश्वर कुमार ने कहा कि हम एसएमसी को भी व्यवस्था में शामिल करेंगे। अभिभावक देखेंगे तो गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed