{"_id":"6ac2c097a3da2560a707be4e","slug":"allottees-protest-against-sahara-india-cooperative-housing-society-lucknow-news-c-13-lko1070-1950816-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सहारा इंडिया सहकारी आवास समिति के खिलाफ आवंटियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सहारा इंडिया सहकारी आवास समिति के खिलाफ आवंटियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आवंटी।
लखनऊ। सहारा इंडिया सहकारी आवास समिति के भ्रष्टाचार को लेकर सहारा स्टेट्स संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को आवंटियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही मार्च निकालकर लंबित मांगों को निस्तारित करने का मुद्दा उठाया।
भवन स्वामियों आईएए मिश्रा, अर्जुन सिंह, केके जायसवाल, एमएल पटेल, एडवोकेट अनुपम मिश्रा आदि ने बताया कि सहारा स्टेट्स भवन स्वामियों की सहारा समिति ने सदस्यता खत्म कर दी है, जिसे बहाल किया जाना चाहिए। यह तानाशाही है औश्र सहकारिता अधिनियम के विरुद्ध भी है। काॅलोनी में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए निष्पक्ष चुनाव कराया जाए, जिसमें भवन स्वामी निर्वाचक हों। इसके अतिरिक्त सहारा इण्डिया सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की आवास विकास परिषद के इतर किसी अन्य संस्था से जांच कराकर कार्रवाई की जाए तथा सहारा स्टेट्स जानकीपुरम कालोनी को बने 25 वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन बिल्डर यहां अपना आधिपत्य बनाए रखने के लिए एलडीए से पूर्णता प्रमाणपत्र नहीं प्राप्त कर रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति तो यह है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समिति के भ्रष्टाचार व मनमानी पर रोक नहीं लगाई जा रही है।