फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allottee attacked for complaining to Lda contractors

एलडीए के ठेकेदारों की शिकायत करने पर आवंटी पर हमला, घायल

Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Allottee attacked for complaining to Lda contractors
कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के आवंटी विवेक शर्मा को एलडीए के ठेकेदारों की शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत के बाद ठेकेदारों पर कार्रवाई हुई और शनिवार को आवंटी विवेक शर्मा पर साजिशन परिसर के दो आवंटियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे विवेक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, विवेक शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले परिसर की समस्याओं को लेकर एलडीए वीसी से शिकायत की थी।
इसका संज्ञान लेते हुए वीसी ने दो दिन पहले परिसर का निरीक्षण किया और था। समस्याओं को सही पाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर दी।
इसी मामले में शनिवार को काम करने के लिए ठेकेदार एवं अवर अभियंता परिसर में पहुंचे थे। मौके पर विवेक शर्मा को भी बुलाया गया। वे काम समझाते हुए समस्याओं के बारे में बता रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पहले से आवंटी पंकज जैन, विजय कुमार सिंह अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। विवेक ने बताया कि उसके आने से पहले इन आवंटियों ने कुछ टिप्पणी की थी।
इसकी जानकारी होने पर उन्होंने विरोध दर्ज कराया तो दोनों ने हमला कर दिया। इमें विवेक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
मंडलायुक्त से की शिकायत
लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने एलडीए मुख्यालय पहुंच कर मंडलायुक्त रोशन जैकब से कुछ ठेकेदारों व अभियंताओं के द्वारा विवेक शर्मा पर हमला कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मंडलायुक्त को बताया कि उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सृष्टि अपार्टमेंट की समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले तीन ठेकेदारों पर 80 लाख का जुर्माना लगाया था। साथ ही एक्सईएन केके बंसला को वहां से हटा दिया था, जबकि जेई सरोज कुमार को निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed