फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allocation of wine shops through e lottery.

ई-लॉटरी से 20,860 शराब की दुकानें आवंटित, अगला चरण 26 मार्च से

Tue, 20 Mar 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
allocation of wine shops through e lottery.
आवंटित दुकानों की सूची देखते लोग। - फोटो : amar ujala

आबकारी विभाग की नई नीति के तहत शराब की दुकानों के आवंटन के लिए सोमवार को ई- लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न हो गई। प्रदेश की 26,005 शराब दुकानों में से 20,860 का आवंटन ई- लॉटरी के माध्यम से कर दिया गया।

विज्ञापन


आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि पहले चरण के लिए आठ मार्च को ई- लॉटरी की प्रक्रिया होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से उस दिन यह काम नहीं हो पाया। लेकिन सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में इसे सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन दुकानों को आवंटित कर दिया गया है उन्हें 6 कार्य दिवसों में शेष लाइसेंस फीस जमा करनी होगी। यानी लाइसेंस फीस जमा करने के लिए 26 मार्च तक का समय दिया गया है। वहीं, बाकी बची 5145 दुकानों के लिए दूसरे चरण में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए 21 से 23 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं और 23 मार्च तक ही ई- लॉटरी में भाग लेने के लिए फीस जमा की जाएगी। दूसरे चरण की ई- लॉटरी 26 मार्च को निकाली जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी विज्ञापन जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज साहू ने बताया कि पहले चरण की ई- लॉटरी में हिस्सा लेने के लिए 22,143 दुकानों के लिए दो लाख 48 हजार आवेदन आए थे। प्रत्येक जनपद में एक व्यक्ति को अधिकतम दो दुकानें आवंटित होने की शर्त थी।


ऐसे में तीसरी दुकान आवंटित न होने और आवेदन पत्रों में खामियों के चलते केवल 20,860 दुकानों का ही आवंटन हो सका। आबकारी आयुक्त ने बताया कि पहली बार शराब दुकानों के आवंटन के लिए ई- लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें कंप्यूटर द्वारा रैंडम नंबर जनरेट करने के बाद चयन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed