फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alleged thief committed suicide in costudy, five suspended

चोरी के आरोपी ने हवालात में बेल्ट से लगा ली फांसी, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, भाभी ने लगाया ये आरोप

Sat, 04 Jul 2020 11:26 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
alleged thief committed suicide in costudy, five suspended
उमेश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाने की हवालात में शुक्रवार सुबह सीतापुर निवासी 30 वर्षीय उमेश ने बेल्ट से फांसी लगा ली। उसे  रिटायर्ड डीआईजी के घर चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। 

विज्ञापन

प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाते हुए कार्यवाहक इंस्पेक्टर, नाइट अफसर समेत पांच पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर निलंबित कर दिया गया है।

गोमतीनगर विस्तार थाने का चार्ज क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय को सौंपा गया है। डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने कहा कि उमेश ने खुदकुशी की है। हालांकि, पोस्टमार्टम न होने से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि रिटायर्ड डीआईजी उदय अंकर जायसवाल आशियाना में रहते हैं।

खरगापुर के कौशलपुरी में भी उनका मकान है, जिसकी देखरेख नौकर राजकुमार करता है। गुरुवार रात राजकुमार ने मकान में घुसे चोर को दबोच लिया। उसकी पहचान सीतापुर के महोली स्थित मुरनिया गांव के उमेश के रूप में हुई। सुबह उसे हवालात में बंद कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सुबह छह से आठ बजे के बीच किसी वक्त उमेश ने बेल्ट से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने उसे फंदे से लटका देखा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि लापरवाही के आरोप में अतिरिक्त निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक कौशलेंद्र सिंह, जीडी लेखक राधामोहन सिंह, संतरी दीपक कटाना, पहरे पर तैनात सिपाही राज का निलंबन व इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सिर पर थी चोट

उमेश के सिर पर चोट का ताजा निशान था। उसकी भाभी रीता ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उमेश को इतना पीटा कि उसने खुदकुशी कर ली या हो सकता है कि पुलिस ने ही उसे फंदे से लटका दिया हो। फिलहाल, अधिकारी मौत को खुदकुशी ही बता रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हवालात में उमेश ने अपना सिर दीवार से लड़ा लिया था, जिससे उसे चोट आई थी। 

पत्नी की हो चुकी है मौत
रीता ने बताया कि उमेश खरगापुर में लाल कोठी के पास किराये के मकान में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। पांच साल पहले उसकी शादी नीलम से हुई थी। छह महीने पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई। उमेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। रीता का आरोप है कि पहले रिटायर्ड डीआईजी के नौकर राजकुमार और फिर पुलिस ने उसे पीटा था। पिटाई के डर से ही उमेश ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed