फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of negligence in treatment and extortion by holding the patient hostage, CMO ordered an investigation

Lucknow News: इलाज में लापरवाही व मरीज को बंधक बनाकर वसूली का आरोप, सीएमओ ने जांच के दिए आदेश

Fri, 15 Aug 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in treatment and extortion by holding the patient hostage, CMO ordered an investigation

विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर गेट से दलाल मरीज को बहला कर निजी अस्पताल ले गए। मरीज को बंधक बनाकर वसूली की गई। शिकायत करने पर परिजनों को धमकाया। बेटे की लिखित शिकायत पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। बेटे का कहना है इलाज में लापरवाही से मरीज की हालत बेहद नाजुक हो गई है।

सीतापुर रामकोट के रहने वाले ज्ञान प्रकाश शुक्ला (55) मानसिक रोग से ग्रस्त हैं। उनके बेटे सूरज के अनुसार 11 अगस्त को पिता ने नशीली दवाएं खा ली थीं। पहले उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के डाॅक्टरों ने 12 अगस्त को उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर किया। ट्रामा सेंटर के गेट पहुंचने पर सूरज के मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने बेहतर व सस्ते का इलाज का झांसा देकर यूनाइटेड हाॅस्पिटल में भर्ती करा दिया। वहां इलाज के नाम पर कुछ घंटों में 50 हजार रुपये वसूले गए। मरीज की स्थिति सुधरने के बजाय गंभीर होती गई। परिजनों ने डिस्चार्ज के लिए दबाव बनाया तो अस्पताल वालों ने मरीज को छोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन


बेटे का आरोप है कि बिल भुगतान न करने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बंधक बना लिया। शिकायत की धमकी दी तो संचालक ने एक सादे कागज पर साइन करा कर मरीज को अस्पताल से निकाल दिया गया। बेटे ने सीएमओ ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है परिजनों संग अस्पताल संचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीमारदारों के आरोप गलत है। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। तीमारदार से सिर्फ मेडिसिन का शुल्क लिया गया है। मरीज अपनी मर्जी से अस्पताल इलाज के लिए आया था।
-अभिनव, प्रबंधक, यूनाइटेड हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed