Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of encroachment on cremation ground; villagers stage protest.

Lucknow News: श्मशान भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Jun 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment on cremation ground; villagers stage protest.
गुडंबा। कुर्सी रोड स्थित रजौली मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास श्मशान भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों और कब्जे के आरोपी पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बख्शी का तालाब के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर श्मशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी है। छोटेलाल, नमन, करण, राजाराम, अर्जुन, मीरा और गुड़िया समेत कई ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत पैकरामऊ की श्मशान भूमि पर धीरे-धीरे मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा है। उनका कहना है कि हनुमान मंदिर के पास छप्पर डालकर होटल संचालित किया जा रहा है और शासकीय भूमि का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि मंदिर परिसर से अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। एसडीएम बीकेटी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed