फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allegation of molestation on lab technician of KGMU

केजीएमयूः जूनियर डॉक्टरों ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कर्मचारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरु

Fri, 02 Nov 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Nov 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
allegation of molestation on lab technician of KGMU
- फोटो : डेमो
केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब टेक्नीशियन पर जूनियर डॉक्टरों ने छेड़छाड़ व अभद्रता का आरोप लगाया है। अफसर कार्रवाई की बजाय मामले को दबाने में जुटे हैं। जूनियर डॉक्टरों ने एकजुट होकर शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद विशाखा कमेटी से जांच कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन


केजीएमयू के 14वें दीक्षांत समारोह वाले दिन माइक्रोबायोलॉजी विभाग में छेड़छाड़ से तंग जूनियर डॉक्टरों ने विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता जैन से शिकायत दर्ज कराई। विभागाध्यक्ष ने आरोपी लैब टेक्नीशियन को बुलाकर भी पूछताछ की, लेकिन वह आरोप गलत बताता रहा।
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि शिकायत वापस लेने का काफी दबाव था। जूनियर डॉक्टरों ने कार्रवाई न होने पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि विशाखा कमेटी जांच कर रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed