{"_id":"673b7cb33202602368085ded","slug":"allegation-of-extortion-from-anganwadi-workers-of-kakori-lucknow-news-c-13-1-lko1029-958067-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काकोरी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काकोरी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से वसूली का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सीडीपीओ और सुपरवाइजर पर वसूली की मांग करने का आरोप लगाया है। रकम न देने पर सेवा समाप्त करने की धमकी देने का भी आरोप है। कार्यकत्रियों की शिकायत पर संज्ञान लेकर विधायक जय देवी कौशल ने बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
काकोरी ब्लॉक में 228 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन पर कार्यरत कार्यकत्रियों का आरोप है कि जुलाई में आए कोरोना काल के अतिरिक्त मानदेय में से सुपरवाइजर ममता पाल ने प्रति कार्यकत्री 600 व सहायिकाओं से 300 रुपये की मांग की है। केंद्र पर होने वाली अन्नप्राशन व अन्य गतिविधियों के लिए भी सभी से प्रति माह 100 रुपये मांगे जा रहे हैं। सीडीपीओ पर 800 रुपये प्रति महीने की मांग करने का आरोप लगाया है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने विधायक जय देवी कौशल को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने मंत्री को पत्र लिखा है। सीपीडीओ पारुल शुक्ला का कहना है कि आरोप निराधार हैं।
सुपरवाइजर ममला पाल का कहना है कि आजमपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रमिला शर्मा की आईजीआरएसप पर शिकायत हुई थी। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद उन्हें हटाकर दूसरी कार्यकत्री को चार्ज दिया गया है। इस पर उन्होंने ही आरोप लगाए हैं, जो निराधार हैं। सीडीओ अजय जैन ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कराई जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।