{"_id":"6ab43ffb2a0554fbfe01fa8e","slug":"allegation-of-assault-on-an-advocate-and-his-assistant-for-opposing-construction-work-lucknow-news-c-13-lko1070-1933989-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निर्माण का विरोध करने पर अधिवक्ता व उनके सहायक पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निर्माण का विरोध करने पर अधिवक्ता व उनके सहायक पर हमले का आरोप
Thu, 24 Sep 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। अतरौली गांव में प्लॉट पर निर्माण का विरोध करना अधिवक्ता सचिन तिवारी और उनके सहायक नरेश को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने दोनों पर सरिया, लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अतरौली निवासी रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनकी भाभी को दानपत्र के जरिये प्लॉट मिला था। बुधवार को कुछ लोग वहां निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर अजीत कुमार, सुधीर लोधी, नरेंद्र लोधी, अमित तिवारी, धर्मेंद्र समेत एक अज्ञात ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें उनके दामाद अधिवक्ता सचिन तिवारी और सहायक नरेश घायल हो गए। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।